श्रद्धा आर्या ने शेयर किया हनीमून का वीडियो, पति संग मालदीव वापस जाने को बेकरार दिखीं एक्ट्रेस

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने हनीमून का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

श्रद्धा आर्या ने शेयर किया हनीमून का वीडियो, पति संग मालदीव वापस जाने को बेकरार दिखीं एक्ट्रेस

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने नवंबर 2021 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व नेवी ऑफिसर राहुल नागल के साथ शादी रचाई थी। श्रद्धा अपनी शादी के हर फंक्शन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस अपनी शादी के कुछ दिनों के बाद अपने पति राहुल के साथ हनीमून के लिए मालदीव गई थीं, जहां से वापस आने के बाद अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

shraddha arya

(ये भी पढ़ें- दीपिका-रणवीर ने शादी से सालों पहले गुपचुप तरीके से की थी सगाई, केवल परिवार को थी जानकारी)

पहले आप ये जान लें कि, श्रद्धा आर्या नवंबर 2021 में अपने बॉयफ्रेंड राहुल नागल के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। अपनी शादी में श्रद्धा ने मैरून कलर का भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था। वहीं, उनके पति राहुल आइवरी कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों अपनी वेडिंग फोटोज में काफी खुश दिखाई दे रहे थे और कपल ने कैमरे के लिए कई रोमांटिक पोज भी दिए थे।

shraddha arya

5 जनवरी 2022 को श्रद्धा ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने हनीमून का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मालदीव में अपने पति के साथ बिताए गए प्यार भरे पलों को संजोया है। श्रद्धा इस क्लिप में राहुल के साथ मिलकर खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "क्या हम अच्छे समय में वापस जा सकते हैं ?! #Us #SkipToTheGoodPart #SAN @hideawaybeachmaldives।"

(ये भी पढ़ें: विपुल रॉय की मंगेतर मेलिस एटिसी शादी में पहनेंगी इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, डिजानर ने किया शेयर)

इससे पहले, 30 दिसंबर 2021 को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने हनीमून की कुछ झलकियां शेयर की थीं, जिसमें वो ब्लैक कलर की बिकिनी में बेहद हॉट नजर आ रही थीं। श्रद्धा ने बिकिनी के ऊपर रेड कलर का सारौंग पहना हुआ था। वहीं, उनके पति राहुल भी व्हाइट टी-शर्ट और रेड शॉर्ट्स में ​काफी जच रहे थे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक हार्ट शेप और समुद्र का इमोटिकॉन बनाया हुआ था।

shraddha arya and rahul nagal

फिलहाल, श्रद्धा और राहुल अपने हनीमून से लौटकर आ चुके हैं और एक्ट्रेस के शेयर किए हुए इस वीडियो में वो अपने पति के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। तो आपको श्रद्धा की शेयर की हुई ये क्लिप कैसी लगी? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.