माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने शेयर की फैमिली की अनदेखी फोटो, बेहद क्यूट लग रहे दोनों बेटे

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने हाल ही में अपनी फैमिली की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। आइए आपको ​दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने शेयर की फैमिली की अनदेखी फोटो, बेहद क्यूट लग रहे दोनों बेटे

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'धक-धक गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने (Dr. Shriram Nene) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों लोग अक्सर यहां अपनी फैमिली की तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, श्रीराम नेने ने अपनी फैमिली की एक थ्रोबैक व अनसीन फोटो शेयर की है। इसमें उनके दोनों बच्चे काफी छोटे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

पहले तो ये जान लीजिए कि, माधुरी दीक्षित जब अपने करियर के 'पीक' पर थीं, तो उन्होंने अमेरिका में रहने वाली अपनी बहन के कहने पर डॉ. श्रीराम नेने से शादी कर ली थी। डॉ. श्रीराम भी उन दिनों अमेरिका में ही रहते थे, जिस वजह से एक्ट्रेस शादी के बाद अपने पति श्रीराम नेने के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद वो फिर से भारत लौट आईं। माधुरी और श्रीराम नेने के दो बच्चे हैं, जिनका नाम अरिन और रेयान है। फिलहाल, माधुरी अब अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रह रही हैं। (ये भी पढ़ें: रामायण की 'मंथरा' ललिता पवार की लव लाइफ: एक्ट्रेस की बहन ही बन गई थी उनकी सौतन, ऐसी है स्टोरी)

अब आइए आपको दिखाते हैं श्रीराम नेने द्वारा शेयर की गई फोटो। दरअसल, 2 मार्च 2021 को श्रीराम नेने ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फैमिली की एक थ्रोबैक व अनसीन फोटो शेयर की। इस फोटो में जहां माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने काफी खूबसूरत और जवां दिख रहे हैं। वहीं, कपल के दोनों छोटे-छोटे बच्चे अरिन और रेयान काफी क्यूट लग रहे हैं। ये फोटो किसी के बर्थडे सेलिब्रेशन की है। सामने मेज पर केक रखा हुआ है, जिसे अरिन काटने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'माय ओह माय, वे कैसे बढ़ते जा रहे हैं...।' इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

श्रीराम नेने अक्सर अपनी फैमिली की फोटो शेयर करते रहते हैं। इसके पहले, 13 फरवरी 2021 को उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की थी। इस फोटो में उनकी पूरी फैमिली दिखाई दे रही है। इसमें एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित भी हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'परिवार और दोस्त मिलकर जीवन को अद्भुत बनाते हैं! आप सभी को प्यार!' (ये भी पढ़ें: नलिनी जयवंत की लव लाइफ: 2 शादियों के बाद भी अंतिम समय में अकेली रह गई थीं एक्ट्रेस, ऐसी रही जिंदगी)

वहीं, अपने बर्थडे के खास मौ​के पर श्रीराम नेने ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सभी लोग मिलकर केक काट रहे हैं। ये फोटो श्रीराम नेने के किसी बर्थडे की मालूम पड़ रही है। फोटो में सभी के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल देखी जा सकती है। इस फोटो को शेयर करते हुए श्रीराम नेने ने कैप्शन में लिखा था, ''समय कैसे बीतता चला जाता है... हर दिन के हर पल को, साथ मिलकर मनाते हैं। आप सभी को प्यार!'' (ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार का पहला प्यार थीं कामिनी कौशल, एक्ट्रेस के भाई ने अभिनेता को मारने की दी थी धमकी)

फिलहाल, एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उके पति डॉ. श्रीराम नेने अपनी फैमिली के साथ बेहद खुश हैं, वो अक्सर सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाते रहते हैं। तो आपको श्रीराम नेने द्वारा शेयर की गई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.