श्रुति हासन के BF शांतनु हजारिका ने किया खुलासा, कहा- 'हम 'क्रिएटिव' तरीके से शादीशुदा हैं'

एक्ट्रेस श्रुति हासन के बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका ने हाल ही में, अपने लिव-इन रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा कि, वह और श्रुति 'क्रिएटिव' तरीके से शादीशुदा हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

श्रुति हासन के BF शांतनु हजारिका ने किया खुलासा, कहा- 'हम 'क्रिएटिव' तरीके से शादीशुदा हैं'

फेमस एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) अनुभवी अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन की बेटी हैं और वह कभी भी लाइमलाइट चुराने में असफल नहीं होती हैं। सार्वजनिक रूप से अपने बोल्ड विचारों को बोलने के लिए सुर्खियों में आने से लेकर इंडस्ट्री के बड़े नामों के साथ अपने कथित संबंधों के कारण ध्यान आकर्षित करने तक, के अलावा श्रुति को उनके सार्टोरियल ड्रेस के लिए भी जाना जाता है।

shruti hassan

अभिनेत्री बनने से पहले श्रुति एक प्लेबैक सिंगर थीं। उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड दोनों में अपने अभिनय कौशल को साबित किया है। लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप स्टेटस को सीक्रेट रखने के बाद अब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

shruti haasan

(ये भी पढ़ें- जब भारती सिंह की मां ICU में थीं भर्ती, वह स्टेज पर कर रही थीं परफार्मेंस, कॉमेडियन को याद​ आया दिन

जो नहीं जानते, उन्हें बता दें कि, शांतनु हजारिका दिल्ली के एक प्रसिद्ध डूडल कलाकार हैं, जिन्होंने 'रफ़्तार', 'डिवाइन', 'ऋत्विज़' जैसे म्यूजिक इंडस्ट्री के कई अन्य दिग्गजों के साथ काम किया है। हाल ही में, एक साक्षात्कार में उन्होंने 'रमैया वस्तावैया' की अभिनेत्री के साथ अपनी शादी की योजना के बारे में बात की। 

Shruti Haasan

दरअसल, 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में शांतनु हजारिका ने इस बारे में खुलासा किया कि, लिव-इन रिलेशनशिप में शिफ्ट होने के बाद श्रुति के साथ उनका बंधन कैसे बदल गया। जबकि वे 2018 से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन यह वर्ष 2020 में था, जब दोनों ने एक साथ रहने और महामारी व लॉकडाउन अवधि के दौरान एक-दूसरे का साथी बनने का फैसला किया था। इसी इंटरव्यू में उनसे उनकी प्रिय प्रेमिका श्रुति के साथ शादी की योजना के बारे में पूछा गया। इस पर शांतनु ने कहा कि, वे पहले से शादीशुदा हैं, लेकिन 'रचनात्मक' तरीके से। 

shruti hassan with boyfriend

उन्होंने खुलासा किया कि, "उस समय (महामारी और लॉकडाउन) ने हमें अधिक धैर्यवान बना दिया है और साथ ही, अब एक अलग तरह की समझ और लचीलापन है, जिसे केवल तभी बनाया जा सकता है, जब आप एक ही जगह साथ रह रहे हों, हम पहले से ही क्रिएटिव रूप से शादीशुदा हैं … इससे पता चलता है कि, हमारा बंधन कितना मजबूत है… हम रचनात्मक लोग हैं, जो रचनात्मक चीजें एक साथ करना पसंद करते हैं, यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जब (शादी) की बात आती है, तो मुझे इसके बारे में पता नहीं है। देखते हैं चीजें कैसी होती हैं।"

Shruti Haasan

(ये भी पढ़ें- साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन कर रहे हैं बेबी प्लानिंग? जानें क्या कहती है रिपोर्ट)

इसी साक्षात्कार में शांतनु ने अपने विचार प्रस्तुत किए कि, कैसे वह अपने रिश्ते को अपने प्रोफेशनल काम से अलग रखते हैं। उन्होंने कहा कि, कभी-कभी लोग श्रुति और उनकी, उनके काम के लिए आलोचना करते हैं।शांतनु ने कहा कि, यह शोबिज इंडस्ट्री में होने की कीमत है। उन्होंने साझा किया कि, "ऐसा इसलिए है, क्योंकि यह इस इंडस्ट्री में होने का एक हिस्सा है। मैं इसे अपनी नौकरी के एक हिस्से के रूप में उतना ही सरल मानता हूं। यह एक अलग बात है, हम (अपने निजी रिश्ते को) अलग रखते हैं।"

Shruti Haasan

9 जनवरी 2022 को श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील शेयर की थी, जिसमें वह शांतनु के साथ 'कपल गेम' खेलती नजर आ रही थीं। वीडियो में श्रुति ने आश्चर्यजनक रहस्य का खुलासा किया था और स्वीकार किया था कि, वह सबसे पहले उसे 'आई लव यू' कहने वाली थीं।

(ये भी पढ़ें- 'निमकी मुखिया' की भूमिका गुरुंग ने शादी में पहना था 20 Kg का लहंगा, बताई अपनी लव स्टोरी [Exclusive]

श्रुति हासन और उनके प्रेमी शांतनु हजारिका ने अपनी हालिया वेब सीरीज 'बेस्टसेलर' में एक साथ काम किया था। फिलहाल, आपको इस कपल की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सला​ह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.