भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन की इस आदत से 'नफरत' करती हैं ननद श्वेता बच्चन नंदा, जानें इसके बारे में

क्या आप जानते हैं श्वेता बच्चन को भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन की एक आदत बिल्कुल पसंद नहीं है? अगर नहीं! तो आइए हम आपको बताते हैं इसके बारे में। 

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन की इस आदत से 'नफरत' करती हैं ननद श्वेता बच्चन नंदा, जानें इसके बारे में

जब किसी लड़की की शादी होती है तो, उसके साथ कई नए रिश्ते जुड़ जाते हैं। (जैसे- सास, ससुर, ननद, जेठ, जेठानी, और देवरानी) आदि। इन्हीं रिश्‍तों में एक रिश्‍ता ननद और भाभी का होता है। कहने के लिए तो यह रिश्‍ता बेहद खट्टा-मीठा होता है, मगर इसे निभाना आसान नहीं होता। इसे निभाना जितना कठिन भाभी के लिए होता है, उतना ही मुश्किल ननद के लिए भी होता है। कहा जाता है कि, जो प्यार ननद और भाभी के रिश्ते में दिखता है, वो शायद किसी और रिश्ते में देखने को नहीं मिलता। जिस तरह से आम लोगों की जिंदगी में ये रिश्ते मायने रखते हैं, वैसे ही बॉलीवुड सितारे भी अपने इन रिश्तों को संजोकर चलते हैं। एक्ट्रेस ऐश्‍वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और उनकी ननद श्‍वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) बॉलीवुड की सबसे फेमस ननद-भाभी की जोड़ियों में शुमार हैं। दोनों को कई बार एक साथ एक ही इवेंट में देखा जाता है। दोनों को अक्सर एक-दूसरे का समर्थन करते हुए भी देखा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं श्वेता बच्चन को भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन की एक आदत बिल्कुल पसंद नहीं है? अगर नहीं! तो आइए हम आपको बताते हैं इसके बारे में। 

पहले तो ये जान लीजिए कि, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की अभिषेक से मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' सेट पर हुई थी। इस फिल्म में पहली बार दोनों ने एक-दूसरे के साथ काम किया था। फिल्म करने के दौरान अभिषेक को ऐश्वर्या से प्यार होने लगा था। वहीं, ऐश्वर्या भी अभिषेक के प्यार में पड़ने लगी थीं। इसके सात साल बाद यानी कि 2007 में अभिषेक और ऐश्वर्या की शाही शादी हुई थी, जिसे लोग आज भी याद करते हैं। उस समय सोशल मीडिया का इतना क्रेज नहीं था, फिर भी दोनों की शादी चर्चा का विषय बनी रही थी। शादी के करीब 4 साल बाद साल 2011 में कपल के घर बेटी के रूप में आराध्या बच्चन ने जन्म लिया था। ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। (ये भी पढ़ें: किशोर कुमार की तीसरी पत्नी थी ये मशहूर एक्ट्रेस, 2 साल में शादी तोड़ मिथुन चक्रवर्ती संग लिए 7 फेरे

अब आइए आपको बताते हैं कि भाभी ऐश्वर्या की कौन सी आदत उनकी ननद श्वेता बच्चन को पसंद नहीं है। दरअसल, श्वेता को 2019 में अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफ़ी विद करण' में जाने का मौका मिला था। शो के दौरान श्वेता ने बताया था कि वह अपनी भाभी ऐश्वर्या की एक आदत से नफरत करती हैं। श्वेता ने बताया था कि, 'मुझे उनकी ऐश्वर्या राय बच्चन की एक आदत बिल्कुल पसंद नहीं है। वह समय से कॉल बैक नहीं करती हैं, उनका टाइम मैनेजमेंट ठीक नहीं है।' इसके अलावा, श्वेता नंदा ने ये भी कहा था कि, 'वो ऐश्वर्या से बहुत प्यार करती हैं।' इसके अलावा श्वेता ने अपने भतीजी आराध्या के बारे में कहा कि वो मेरी उम्र में मेरे बच्चों की तुलना में बहुत कुछ कर रही है। (ये भी पढ़ें: जब ऐश्वर्या राय की वजह से शाहरुख और सलमान के बीच हो गई थी लड़ाई! जानें क्या था पूरा मामला)

यही नहीं, शो के दौरान अभिषेक बच्चन ने भी अपनी पत्नी की एक ऐसी ही आदत का खुलासा किया था जिसे वह नापसंद करते हैं। उन्होंने कहा था कि, 'मैं ऐश्वर्या से प्यार करता हूं, क्योंकि वह मेरे से प्यार करती है लेकिन उनकी पैकिंग स्किल मुझे पसंद नहीं हैं।' इसी शो के दौरान जब अभिषेक बच्चन से करण जौहर ने पूछा था कि, 'वह किससे अधिक डरते हैं, मां जया बच्चन या फिर पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन से?' इस सवाल का जवाब अभिषेक से पहले श्वेता बच्चन ने दे दिया था। उन्होंने कहा था कि, 'अभिषेक अपनी मां से ज्यादा अपनी पत्नी से डरता है।' श्वेता के इस जवाब के बाद शो में दर्शकों के ठहाके गूंज उठते हैं। (ये भी पढ़ें: जब अभिनेता धर्मेंद्र अपनी दोनों पत्नियों के साथ आए थे नजर, देखें सालों पुरानी ये अनदेखी तस्वीर)

फिलहाल, ऐश्वर्या राय बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा एक-दूसरे के साथ बेहद ही शानदार बाॅन्ड साझा करती हैं। तो आपको इस ननद-भाभी की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें। हम आपके लिए आगे भी बॉलीवुड की ऐसी ही रोचक स्टोरी लेकर आते रहेंगे। अगर हमारी ये स्टोरी आपको पसंद आई हो तो, इसे शेयर जरूर करें। 

(फोटो क्रेडिटः इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.