श्वेता बच्चन ने बेटी नव्या के बर्थडे पर शेयर की अनदेखी फोटो, मामू अभिषेक ने भी दी बधाई

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भांजी नव्या नवेली के बर्थडे पर एक बेहद प्यारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही श्वेता बच्चन ने भी अपनी बेटी को ब​र्थडे विश किया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

श्वेता बच्चन ने बेटी नव्या के बर्थडे पर शेयर की अनदेखी फोटो, मामू अभिषेक ने भी दी बधाई

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) आज यानी 6 दिसंबर 2021 को अपना 24वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर बच्चन फैमिली के सभी मेंबर्स क्रमश: उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं कुछ लोगों के पोस्ट्स। 

navya nanda

पहले तो ये जान लीजिए कि, नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा की बेटी हैं। नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नव्या के पिता निखिल नंदा 'एस्कॉर्ट्स लिमिटेड कंपनी' के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। नव्या नवेली नंदा की बॉलीवुड इंडस्ट्री में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। नव्या ने अपनी पढ़ाई पूरी करके कुछ कॉलेज फ्रेंड्स के साथ ‘आरा हेल्थ’ नाम से एक ऑनलाइन हेल्थकेयर पोर्टल शुरू किया है, जो हेल्थ को लेकर लोगों को जागरूक करता है।

Navya Nanda

अब आइए आपको दिखाते हैं बच्चन फैमिली मेंबर्स द्वारा नव्या के बर्थडे पर शेयर किए गए पोस्ट्स। बेटी नव्या नंदा के बर्थडे पर उनकी मां श्वेता बच्चन नंदा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नव्या के बचपन के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक क्यूट फोटो शेयर की है। इस फोटो में नव्या अपनी मां की गोद में दिखाई दे रही हैं।

navya

इसे शेयर करते हुए श्वेता बच्चन ने कैप्शन में लिखा है, ''जन्मदिन मुबारक हो प्रीसियस। आप जहां भी जाएं, अपनी रोशनी फैलाएं।'' इस पोस्ट पर नव्या ने कमेंट करते हुए दिल की इमोजी बनाई है। 

navya

(ये भी पढ़ें- 'नागिन' फेम सायंतनी घोष ने बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी संग रचाई शादी, सिंपल वेडिंग लुक में लगीं खूबसूरत)

वहीं, भांजी नव्या के बर्थडे पर मामू अभिषेक बच्चन ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से नव्या के बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में नव्या दुल्हन की तरह सजी हुई काफी सुंदर लग रही हैं।

navya

इसे शेयर करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा है, ''मेरी प्यारी नव्या को जन्मदिन की बधाई! तुम पर बहुत गर्व है, तुम बहुत जल्दी बड़ी हो गई। आई लव यू।'' ️इस पोस्ट पर नव्या ने कमेंट करते हुए 'लव यू' लिखा है। 

navya

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ शादी के लिए जयपुर जाने को तैयार, विक्की कौशल संग शाही कांच के मंडप में लेंगी सात फेरे)

नव्या की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो, ‘पीपिंग मून’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गली बॉय’ एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा टाउन के लेटेस्ट लव बर्ड्स हैं। वहीं, नव्या का नाम काफी दिनों तक अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, दोनों ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की। मीजान ने हमेशा इसे दोस्ती का नाम ​ही दिया।

navya naveli nanda and meezaan jaffrey

फिलहाल, हम भी नव्या नवेली नंदा को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.