सुशांत सिंह का लिखा हुआ नोट बहन श्वेता ने किया शेयर, कहा- 'बहुत गहरे विचार'

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के द्वारा लिखा गया एक नोट उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो नोट...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सुशांत सिंह का लिखा हुआ नोट बहन श्वेता ने किया शेयर, कहा- 'बहुत गहरे विचार'

बहन-भाई का रिश्ता सबसे अलग होता है। दोनों झगड़ते भी हैं, और फिर कुछ देर बाद एक-जुट होकर मस्ती भी करते हैं। जब बहन अपने ससुराल जाती है, तो लाख छुपाने के बाद भी भाई के आंखों में आंसू आ ही जाते हैं। लेकिन जब भाई हमेशा के लिए अपनी बहन को छोड़कर चला जाए, तो ये दुख उस बहन के लिए असहनीय हो जाता है। ऐसा ही दुख बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) महसूस कर रही हैं। सुशांत के निधन के बाद श्वेता अक्सर उन्हें तस्वीरों और वीडियोज के जरिए याद करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह द्वारा लिखा गया एक नोट शेयर किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

आपको उस नोट के बारे में बताएं, उससे पहले ये जान लीजिए कि, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ फेम एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला था, जिसकी खबर ने उनके करीबी और फैंस को झकझोर कर रख दिया था। एक्टर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस अक्सर फोटोज और वीडियोज के जरिए उन्हें याद करते रहते हैं। उनकी मौत को अब 7 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब भी उनके फैंस का मानना है कि उनके चहेते एक्टर ने सुसाइड नहीं किया, बल्कि उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। (ये भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए फोटोग्रॉफर बनीं मलाइका अरोड़ा, खींची ये तस्वीर!)

अब बात करते हैं उस नोट की, जिसे सुशांत की बहन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल, श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है, जिसे दिवंगत एक्टर ने लिखा था। इस नोट में सुशांत ने लिखा था, ‘मैं सोचता हूं कि मैंने अपनी जिंदगी के पहले 30 साल कुछ न कुछ बनने में ही बिता दिए। मैं हर चीज में अच्छा बनना चाहता था। मैं टेनिस, स्कूल और ग्रेड्स में अच्छा बनना चाहता था और वह सबकुछ, जो मैं उस पर्सपेक्टिव में देखता था। जिस रास्ते में मैं हूं, मैं ठीक नहीं हूं, लेकिन अगर मैं कुछ चीजों पर अच्छा बन जाऊं, तो मुझे महसूस हुआ कि मैं गलत जा रहा हूं। क्योंकि खेल हमेशा अपने आपको ढूंढने के लिए था, जो आप पहले से ही हो।’ सुशांत के इस नोट की फोटो उनकी बहन ने अपने इंस्टा पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘भाई के द्वारा लिखा गया है। विचार बहुत गहन हैं। #ForeverSushant।’ (ये भी पढ़ें- सोनाली फोगाट के अली गोनी से प्यार-ए-इजहार करने पर अब आया जैस्मिन भसीन का रिएक्शन, कही ये बात)

श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने भाई को याद करते हुए उनकी तस्वीरें व वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं, जिस पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं। इस नोट से पहले श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर 10 दिसंबर 2020 को भाई सुशांत सिंह राजपूत की एक फोटो कोलाज शेयर किया था। इन कोलाज में सुशांत सिंह राजपूत अपने भांजे और बहन श्वेता के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वहीं, श्वेता ने 25 सितंबर 2020 को भी सुशांत के साथ एक फोटोज शेयर की थीं। ये तस्वीरें श्वेता सिंह के संगीत सेरेमनी की हैं और इसमें श्वेता और सुशांत काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सुशांत अपनी बहन के साथ डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा था, 'यादें।' (ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय बच्चन ने शेयर की पति अभिषेक संग 14 साल पुरानी फोटो, बेहद खूबसूरत लग रहा कपल)

फिलहाल, ये तो साफ है कि सुशांत के जाने का गम श्वेता आज भी नहीं भूल पाई हैं। वैसे, आपको सुशांत द्वारा लिखा गया ये नोट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.