अपने भांजे को बेहद प्यार करते थे सुशांत सिंह राजपूत, बहन श्वेता ने शेयर की खास तस्वीरें

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे बीच मौजूद हैं। हाल ही में श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई को याद करते हुए उनकी कुछ फोटोज़ शेयर की हैं।

img

By Deepali Srivastava Last Updated:

अपने भांजे को बेहद प्यार करते थे सुशांत सिंह राजपूत, बहन श्वेता ने शेयर की खास तस्वीरें

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और बातें आज भी हमारे बीच मौजूद हैं। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) आए दिन अपने फैंस के साथ सुशांत की पुरानी यादें साझा करती रहती हैं। फैंस भी सुशांत की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते हैं और उन्हें याद करते हैं। हाल ही में श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई सुशांत सिंह को याद करते हुए उनकी कुछ फोटोज़ शेयर की हैं। इस फोटो को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तो यहां हम आपको दिखाने जा रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत की कुछ खास तस्वीरें।

हम आपको सुशांत सिंह राजपूत की खास तस्वीरें दिखाएं, उससे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर फांसी लगाकर कथित आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ पूरे देश को झटका लगा था। जिसके बाद उनके परिवार की तरफ से सुशांत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सुशांत सिंह को आत्महत्या करने के लिए उकसाया है। इसके बाद जनता और परिवार की मांग पर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सुशांत की मौत को करीब 6 महीने होने वाले हैं, ऐसे में फैंस और परिवार को इस केस के नतीजे का बेसब्री से इंतजार है। (ये भी पढ़ें: अपने आने वाले बच्चे के नाम को लेकर बोलीं करीना कपूर, कहा- 'सभी को देंगे सरप्राइज')

श्वेता सिंह कीर्ति द्वारा शेयर की गई फोटोज़ की बात करें तो, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 10 दिसंबर 2020 को अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत की एक फोटो कोलाज शेयर किया है। इन तस्वीरों में सुशांत सिंह राजपूत अपने भांजे और बहन श्वेता के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है और लगातार इस पर कमेंट्स भी आ रहे हैं। इस फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "कल्पना भी नहीं कर सकती कि छह महीने होने वाले हैं।" सुशांत सिंह राजपूत की उनकी बहन श्वेता सिंह के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। सुशांत अक्सर क्वालिटी टाइम बिताने बहन के पास अमेरिका जाया करते थे। इस दौरान एक्टर बहन और अपने भांजे के साथ खूब मस्ती करते थे। सुशांत अपने भांजे से बेहद प्यार करते थे।

श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर भाई सुशांत की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 7 दिसंबर 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' को 2 साल पूरे हो गए थे। इस दौरान फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत की दो फोटो शेयर की थी। डायरेक्टर के इस पोस्ट को रिशेयर करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा था, 'मैं कल इस गाने को सुन रही थी और यही बात सोच रही थी कि उन्होंने शिव के भक्त होने के नाते हमें अपने जीवन की कीमत पर एक मूल्यवान सबक सिखाया, जिस तरह से शिव ने विष पिया और सभी को अमृत पिलाया। मायानागरी का स्वार्थ और घमंड।' (इसे भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने मनाया बेटी अनायरा का पहला बर्थडे, यहां देखें सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें)

 

इसके पहले 25 सितंबर 2020 को श्वेता सिंह ने सुशांत के साथ एक फोटो शेयर की थी। ये फोटो श्वेता सिंह के संगीत सेरेमनी की है और इसमें श्वेता और सुशांत काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में श्वेता ने लिखा था, 'यादें।' इसके अलावा एक अन्य फोटो में श्वेता और सुशांत डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

श्वेता सिंह ने 31 अगस्त 2020 को एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी। जिसमें श्वेता व सुशांत डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में श्वेता ने लिखा था, 'मई 2014 में रानी दी और जीजू की शादी की सालगिरह पर मैं और भाई गाने तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त पर डांस कर रहे हैं।' (ये भी पढ़ें: दादा-दादी बने मुकेश अंबानी व नीता अंबानी, बहू श्लोका मेहता ने दिया बेबी बॉय को जन्म)

ध्यान रहे कि श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए हर कोशिश कर रही हैं और इस दौरान उनके साथ फैंस लगातार जुड़े हुए हैं। लेकिन इस केस की जांच में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के भी हाथ में चला गया। जिसके चलते एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स के साथ पूछताछ भी की गई थी। इस मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का नाम भी सामने आया था और एनसीबी ने उन्हें भी गिरफ्तार किया था। हालांकि, दोनों जमानत पर बाहर हैं।

फिलहाल, अब सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमारे जेहन में आज भी जिंदा हैं, और आगे भी जिंदी रहेंगी। तो आपको बहन श्वेता सिंह कीर्ति द्वारा शेयर की गई सुशांत सिंह राजपूत की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.