श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी ने किया 'बिजली-बिजली' डांस, पलक तिवारी ने कहा- 'लव यू डैड'

एक्टर राजा चौधरी ने अपनी बेटी पलक तिवारी के वायरल सॉन्ग 'बिजली-बिजली' पर डांस का एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको वो वीडियो दिखाते हैं।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी ने किया 'बिजली-बिजली' डांस, पलक तिवारी ने कहा- 'लव यू डैड'

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ पलक के 'बिजली-बिजली' सॉन्ग ने कई ट्रेंडिंग रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि, पलक ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म 'रोज़ी-द केसर चैप्टर' से की थी, जो इसी साल 5 जून 2021 को रिलीज़ हुई थी।

palak tiwari

श्वेता तिवारी के अपने पहले पति राजा चौधरी से तलाक के बाद, पलक और उनके पिता के बीच भी रिश्ते कुछ सही नहीं थे। मगर, अब अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पलक तिवारी अपने पिता राजा चौधरी के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने को लेकर भी काम कर रही हैं।

palak tiwari

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट संग शादी के सवाल पर दिया ऐसा जवाब, शर्म से लाल हुईं अभिनेत्री)

15 दिसंबर 2021 को राजा चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी सह-कलाकार दीपाली अरोड़ा के साथ महाराष्ट्र के फल्टन में किसी नदी के किनारे डांस करते नजर आ रहे हैं। डांस वीडियो में राजा चौधरी को दीपाली के साथ उनकी बेटी पलक तिवारी के वायरल सॉन्ग 'बिजली-बिजली' पर थिरकते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो क्लिप में गाने का हूक-स्टेप करने से लेकर अपने क्यूट एक्सप्रेशंस तक, राजा ने इस डांस वीडियो में सब कुछ परफेक्ट करने की कोशिश की है। इस वीडियो पर उनकी बेटी पलक ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "लव यू डैड"। वीडियो के साथ, राजा और दीपाली ने पलक तिवारी को टैग करते हुए एक जैसा ही कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, "स्टार ऑनद द रॉक।"

पिछले कुछ दिनों से राजा चौधरी को अपनी बेटी पलक तिवारी के साथ अपने रिश्ते को सुधारते देखा गया है। पलक के जन्मदिन पर राजा ने अपनी बेटी के बचपन के दिनों की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। 8 अक्टूबर 2021 को राजा चौधरी ने अनदेखी थ्रोबैक तस्वीर के साथ पलक को जन्मदिन की बधाई दी थी। पलक की बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए, जिसमें वह एक लैंडलाइन फोन पकड़े हुए देखी जा सकती हैं, जैसे वह किसी से बात कर रही हैं। राजा चौधरी ने कैप्शन में लिखा था, "जन्मदिन की बधाई पलक तिवारी।"

palak tiwari

राजा चौधरी अक्सर अपने और पलक के बीच के बॉन्ड की झलकियां अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 9 अक्टूबर 2020 को राजा ने अपने इंस्टाग्रम हैंडल पर अपनी बेटी के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। इस मोनोक्रोम तस्वीर में राजा को पलक के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'समय उड़ जाता है'।

palak tiwari

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने पति विक्की संग 'अंगूठी ढूंढने वाली रस्म' को किया एंजॉय, देखें कौन हुआ विजेता)

'पिंकविला' के साथ एक साक्षात्कार में पलक तिवारी को अपने पिता राजा चौधरी के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया था। इस सवाल के जवाब में पलक ने कहा था कि, वह और उनके पिता दोनों अपने रिश्ते को बेहतर बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "हां, हम अभी अपना रिश्ता बेहतर बना रहे हैं। मेरे पिता भी अपने जीवन में बहुत अच्छा कर रहे हैं, और इसलिए हम निश्चित रूप पर अपने बॉन्ड को मजबूत कर रहे हैं।"

palak tiwari

श्वेता ने 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी। उस वक्त श्वेता सिर्फ 19 साल की थीं। श्वेता तिवारी ने राजा पर शराब पीकर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। उनका तलाक कई दिन तक सुर्खियों में रहा था। पलक तिवारी, श्वेता और राजा की बेटी हैं। इसके बाद 2013 में श्वेता ने एक्टर अभिनव कोहली के साथ शादी कर ली थी। 2016 में दोनों का एक बेटा हुआ। हालांकि एक बार फिर श्वेता को उनके प्यार ने धोखा दिया। श्वेता ने अभिनव पर अपने और बेटी के साथ बुरे बर्ताव और हिंसा का आरोप लगाया था। 2019 में दोनों अलग हो गए। तब से, श्वेता दूसरे पति अभिनव से अलग अपनी बेटी पलक और बेटे रेयांश के साथ रहती हैं।

palak tiwari

(ये भी पढ़ें- 'कभी खुशी-कभी गम' सेट की अनदेखी तस्वीरें: नन्हे आर्यन खान और नव्या नंदा भी थे सेट पर मौजूद)

फिलहाल, हमें राजा का ये वीडियो बेहद पसंद आया। वैसे, आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.