सिद्धांत चतुर्वेदी-नव्या नवेली एक बार फिर साथ आए नजर, कैमरे से बचती दिखीं बिग बी की नातिन

बॉलीवुड के रूमर्ड कपल सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा को एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

सिद्धांत चतुर्वेदी-नव्या नवेली एक बार फिर साथ आए नजर, कैमरे से बचती दिखीं बिग बी की नातिन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा (Navya Naveli Nanda) और 'गली बॉय' फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) के अफेयर की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। कहा जा रहा है कि, दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इनके अफेयर की चर्चा तब और तेज हुई थी, जब दोनों को करण जौहर के बर्थडे बैश में साथ देखा गया था। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर कोई बात नहीं की है।

navya

नव्या और सिद्धांत के अफेयर की अफवाहों के बीच दोनों को हाल ही में साथ में देखा गया। इस दौरान नव्या कैमरे की नजरों से बचती नजर आईं, लेकिन उनकी सारी कोशिश नाकाम हो गई। दरअसल, सिद्धांत एक प्रोड्यूसर से मिलने बांद्रा स्थित उनके ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान पैपराजी की नजर एक्टर की गाड़ी की बैक सीट पर पड़ी। तभी फोटोग्राफर्स ने अपने कैमरे से किसी को वहां बैठे हुए अपने कैमरे में कैद कर लिया। ये कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन की लाडली नातिन नव्या थीं।

navya

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने यूरोप ट्रिप से शेयर कीं फैमिली फोटोज, बच्चों के साथ खेलते दिखे शाहिद कपूर)

इससे पहले, फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें क्लिक कर पाते, बैक सीट पर बैठीं नव्या अपने चेहरे को छिपाती नजर आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने एक कपड़े से अपना फेस कवर कर लिया था। जैसे ही सिद्धांत वापस आए और कार में बैठे, तभी उनके ड्राइवर ने तेजी से कार को आगे बढ़ा दिया। यही कारण है कि, नव्या का चेहरा ठीक से दिख नहीं पाया।

siddhant

इसके अलावा, ये कपल इन दिनों सोशल मीडिया पर इशारों-इशारों में बात कर रहा है। 24 अप्रैल 2022 को सिद्धांत ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे थे। उनकी इस फोटो पर नव्या ने कोई कमेंट तो नहीं किया, लेकिन अपना 'लाइक' जरूर दे दिया था।

siddhant

navya

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट पति रणबीर से मिलने की खुशी नहीं कर पाईं कंट्रोल, होने वाली मां ने 'बेबी' कहकर लगाया गले)

फिलहाल, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.