सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी 2022 में अपने रिश्ते को करेंगे ऑफिशियल!

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी कथित तौर पर साल 2022 में अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने के लिए तैयार हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी 2022 में अपने रिश्ते को करेंगे ऑफिशियल!

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ​​और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अपनी फिल्मों के अलावा अपने कथित रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। दोनों को 2021 में आई फिल्म 'शेरशाह' में एक साथ देखा गया था और उनकी केमिस्ट्री फिल्म के मुख्य आकर्षण में से एक थी। कथित तौर पर फिल्म की शूटिंग के दौरान ही, दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे और अब वे अपने रिश्ते को ऑफिशियल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

सिद्धार्थ और कियारा को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है और दोनों अक्सर एक-दूसरे के घर आते-जाते रहते हैं। हाल ही में, कियारा को सिद्धार्थ के घर के बाहर सपॉट किया गया था। हालांकि, सिद्धार्थ और कियारा में से किसी ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं की है। लेकिन फैंस को यही लगता है कि, दोनों के बीच जरूर कुछ चल रहा है।

(ये भी पढ़ें- पांच ऐसे मौके जब ऐश्वर्या राय और जया बच्चन के बीच दिखी कमाल की बॉन्डिंग, देखें तस्वीरें)

दरअसल, 'बॉलीवुड लाइफ' की एक रिपोर्ट से ये पता चला है कि, सिद्धार्थ और कियारा ने अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने का फैसला कर लिया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि, वे आखिरकार अपने रिश्ते में होने के बारे में खुलकर सामने आने के लिए तैयार हैं। एक सूत्र ने बताया, "जबकि उनका रिश्ता अभी भी प्रारंभिक अवस्था में है। इसलिए वे अभी शादी करने का फैसला नहीं कर सकते हैं। हम सभी जानते हैं कि, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की प्रेम कहानी में क्या हुआ था। उन्होंने हम सभी को कैसे आश्चर्यचकित कर दिया था। सिद्धार्थ और कियारा अभी अलग भी हो सकते हैं।"

(ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने अपनी दोस्त की शादी में जमकर किया डांस, शिमरी ड्रेस में लग रहीं बेहद खूबसूरत)

एक अन्य सूत्र ने खुलासा किया कि, हो सकता है कि, वे इस साल शादी न करें, लेकिन दोनों अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने के लिए तैयार लग रहे हैं कि, वे एक जोड़े हैं। इसके अलावा सूत्र ने ये भी बताया कि, वे पहले ही एक-दूसरे के माता-पिता से मुलाकात कर चुके हैं।

फिलहाल, हमें कियारा और सिद्धार्थ के रिश्ते की नई शुरूआत का इंतजार है। तो, आपकी इस नए कपल के बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.