सिंगर अर्जुन कानूनगो ने कार्ला डेनिस संग की शादी, सब्यसाची के लाल लहंगे में सुंदर दिखीं दुल्हन

सिंगर अर्जुन कानूनगो ने आखिरकार एक अंतरंग विवाह समारोह में गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस से शादी कर ली है। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सिंगर अर्जुन कानूनगो ने कार्ला डेनिस संग की शादी, सब्यसाची के लाल लहंगे में सुंदर दिखीं दुल्हन

बॉलीवुड सिंगर अर्जुन कानूनगो (Arjun Kanungo) के लिए यह उत्सव का समय है, क्योंकि वह आखिरकार अपनी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कार्ला डेनिस (Carla Denis) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह जोड़ी काफी लंबे समय से प्यार में है। सिंगर ने साल 2020 में कार्ला को प्रपोज किया था, जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के लिए एक भव्य उत्सव की मेजबानी की थी। कपल ने अपने विवाह समारोह के लिए श्रीलंका जाने की योजना बनाई थी, लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने अपनी इस योजना को बदल दी थी।

arjun

(ये भी पढ़ें- ब्लॉगर दुल्हन ने पहना 'रिम्पल और हरप्रीत' का स्कार्लेट रेड लहंगा, संगीत के आउटफिट ने जीता दिल)

अर्जुन और कार्ला की शादी का जश्न शगुन की मेहंदी से शुरू हुआ था। इसके लिए दुल्हन कार्ला ने गुलाबी रंग का भारी लहंगा पहना था। उन्होंने डायमंड नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, फ्लोरल मांग टीका और डेवी मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर अर्जुन ने बेज रंग का बंदगला कुर्ता-पायजामा पहना था।

arjun

arjun

10 अगस्त 2022 को हमें अर्जुन और कार्ला की शादी का एक खूबसूरत वीडियो मिला। वीडियो में ये कपल शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहा था। अर्जुन क्रीम रंग की शेरवानी में मैचिंग पगड़ी और दोशला के साथ बेहद हैंडसम लग रहे थे। वहीं, दुल्हन लाल रंग के सब्यसाची मुखर्जी के लहंगे में बेहद प्यारी लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें- अबू जानी-संदीप खोसला के रानी पिंक लहंगे में खूबसूरत लगीं दुल्हन, कमरबंद ने लगाए चार-चांद)

इससे पहले, 'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड कार्ला के साथ अपनी शादी की योजना के बारे में बात की थी। दूल्हे ने साझा किया था कि, शुरुआत में वह दिसंबर 2022 में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे थे। उन्होंने पारंपरिक हिंदू शादी करने की अपनी योजनाओं के बारे में भी बात की थी और साझा किया था कि, कैसे उनकी गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस भी इसके लिए उत्साहित थीं। 

arjun

कार्ला के भारतीय परंपराओं के प्रति प्रेम के बारे में बात करते हुए सिंगर ने साझा किया था, ''शादी को लंबा समय था। हम दिसंबर 2022 को देख रहे थे, लेकिन उन दिनों कुछ मेहमान मौजूद नहीं हो सकते थे। मैंने सोचा क्यों न अगले महीने ही शादी की मेजबानी की जाए। मुझे पता है कि, यह थोड़ा ऑफ-सीजन है और मानसून इसे असुविधाजनक बना सकता है, लेकिन अब समय आ गया था कि, हमारी शादी हो जाए, अन्यथा यह सिर्फ लेट ही होगी। कार्ला भारतीय शादियों को समझती हैं और वास्तव में उन्होंने पूरी तरह से तैयारी कर ली है।''

arjun

(ये भी पढ़ें- अबू जानी संदीप खोसला ने लेटेस्ट कलेक्शन से दिया बॉडी पॉजिटिविटी का संदेश, नेटिजंस ने की सराहना)

फिलहाल, हमें अर्जुन की शादी की और तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.