कुमार सानू की लव लाइफ: रचाई है दो शादियां, मीनाक्षी शेषाद्रि संग जुड़ा था सिंगर का नाम

मशहूर सिंगर कुमार सानू ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ की तरह पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट बटोरी है। इस स्टोरी में हम आपको कुमार सानू के लव अफेयर्स के बारे में बताएंगे, जिसमें उनकी दो शादियां भी हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

कुमार सानू की लव लाइफ: रचाई है दो शादियां, मीनाक्षी शेषाद्रि संग जुड़ा था सिंगर का नाम

फिल्मी दुनिया के 90 के दशक की बात की जाए और मशहूर सिंगर केदारनाथ भट्टाचार्य उर्फ कुमार सानू (Kumar Sanu) का नाम ना आए, ये तो हो ही नहीं सकता है। कुमार सानू एक ऐसे सिंगर हैं, जिन्होंने एक ही फिल्म के 7-7 गानों में अपनी आवाज देकर हर किसी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपनी जादुई आवाज से फिल्मी दुनिया को कई हिट गाने दिए हैं। इतना ही नहीं, आज के समय में भी फैंस के दिलों में कुमार सानू के रोमांटिक गाने जिंदा हैं। इसी वजह से आज तक उन्हें ‘किंग ऑफ मेलोडी’ के नाम से जाना जाता है।

kumar sanu

इस बात में कोई शक नहीं है कि, कुमार सानू ने अपनी मंत्रमुग्ध कर देनी वाली आवाज के दम पर सिंगिंग की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। उस दौर में कुमार सानू हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में बने रहते थे। लेकिन दूसरी सच्चाई ये भी है कि, सिंगर की पर्सनल लाइफ भी कम सुर्खियों में नहीं रहती थीं। उनका नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था, जिसमें अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि भी शामिल हैं। तो आइए आप इस स्टोरी के जरिए हम आपको कुमार सानू की कॉन्ट्रोवर्शियल लव लाइफ के बारे में बताते हैं, जिसमें उनकी दो शादियां भी शामिल हैं।

(ये भी पढ़ें: हेमा मालिनी को प्रपोज करने के सवाल पर जीतेंद्र ने कहा था- 'ये काफी अजीब और शर्मनाक होगा')

kumar sanu love life

कुमार सानू की पहली वाइफ रीता भट्टाचार्य

कुमार सानू और रीता भट्टाचार्य की शादी 80 के दशक के मध्य में हुई थी। दोनों की लव स्टोरी के बारे में लोगों को ज्यादा नहीं पता है। लेकिन कहा जाता है कि, कुमार सानू और रीता की पहली मुलाकात कोलकाता में हुई थी। दोनों ने धीरे-धीरे एक-दूसरे को पसंद करना शुरू कर दिया था और जब कुमार सानू मुंबई में अपना करियर बनाने आए थे, तब वह रीता को भी अपने साथ ले आए थे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। वहीं, 1988 में कपल ने अपने बड़े बेटे जस्सी का स्वागत किया। इसके बाद कुमार सानू और रीता के दो और बेटे हुए, जिनका नाम जीको और जान है।

(ये भी पढ़ें: सलीम खान ने बेटे सलमान के ब्रेकअप पर दिया था रिएक्शन, ऐश्वर्या व संगीता बिजलानी के लिए कही थी ये बात)

kumar sonu first wedding

कुमार सानू और एक्ट्रेस कुनिका लाल का रिलेशनशिप

उन दिनों कुमार सानू की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सब कुछ सही चल रहा था। एक तरफ वह अपने परिवार के साथ काफी खुश थे और दूसरी तरफ उनका करियर भी बुलंदियों को छू रहा था। वह एक-एक करके शोहरत की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे। लेकिन साल 1993 में कुमार सानू की लाइफ में सब कुछ बदल गया था। उन दिनों कुमार सानू का नाम एक्ट्रेस कुनिका लाल के साथ जुड़ गया था। एक्ट्रेस बॉलीवुड में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थीं, लेकिन वह कुमार सानू संग अफेयर की वजह से खूब लाइमलाइट बटोर रही थीं। हालांकि, दोनों का रिश्ता काफी कम समय के लिए रहा था। कुमार सानू के इस लव अफेयर ने रीता भट्टाचार्य को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया था।

(ये भी पढ़ें: बेटे बॉबी देओल पर बचपन में ऐसे नजर रखते थे धर्मेंद्र, सामने आई दोनों की अनदेखी तस्वीर)

kumar sanu carrier

कुमार सानू और मीनाक्षी शेषाद्रि की लव स्टोरी

मीनाक्षी शेषाद्रि 90 के दशक की सबसे पॉपुलर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने अपनी फिल्मों से हर किसी को अपना कायल बना रखा था। लेकिन फैंस के बीच कुमार सानू और मीनाक्षी के लव अफेयर की चर्चा भी खूब होती थी। कुमार सानू ने मीनाक्षी शेषाद्रि की फिल्म ‘जुर्म’ का ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ गाना गाया था। इस फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान ही दोनों की पहली मुलाकात हुई और एक्ट्रेस को देखते ही कुमार सानू उन पर अपना दिल हार बैठे थे।

(ये भी पढ़ें: रेखा की लव लाइफ: इन 7 एक्टर्स के साथ जुड़ा था एक्ट्रेस का नाम, 15 साल की उम्र में हुई थी जबरदस्ती)

kumar sanu and Meenakshi Seshadri affair

कहा जाता है कि शुरुआती दिनों में मीनाक्षी कुमार सानू से प्यार नहीं करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे वह भी उनसे प्यार करने लगीं और फिर मीनाक्षी शेषाद्रि व कुमार सानू एक-दूसरे के प्यार में पागल हो गए थे। दोनों ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसी दौरान कुमार सानू की पत्नी रीता ने भी अपने पति को तलाक दे दिया था और उन्होंने अपने तलाक की वजह मीनाक्षी शेषाद्रि को बताया था। एक इंटरव्यू में कुमार सानू की पत्नी ने कहा था कि, ‘कुमार की कई गर्लफ्रेंड्स हैं और अभी वह मशहूर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री को डेट कर रहे हैं।’ हालांकि, शुरुआती दिनों में कुमार सानू ने हमेशा अपने और मीनाक्षी के रिश्ते को नकारा था, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने इस रिश्ते को कबूल किया था।

kumar sanu

कुमार सानू की दूसरी पत्नी सलोनी भट्टाचार्य

समय के साथ मीनाक्षी शेषाद्रि और कुमार सानू भी अलग हो गए थे। कुमार सानू की जिंदगी में एक समय ऐसा आया था, जब वह अपनी जिंदगी में बिल्कुल अकेले पड़ गए थे। लेकिन उन्होंने तब आगे बढ़ने का फैसला लिया और उन्होंने बीकानेर की रहने वाली सलोनी भट्टाचार्य से शादी की। सलोनी का परिवार लंदन में रहता है। सलोनी से शादी के बाद कुमार सानू को दो बेटियां हैं, जिनका नाम शैनन और एना है। सिंगर की पत्नी सलोनी अपनी दोनों बेटियों के साथ लंदन में रहती हैं। वहां पर शैनन ने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए सिंगिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। साल 2014 में शैनन ने अपना एक अंग्रेजी म्यूजिक एल्बम रिलीज किया था।

kumar sanu second wedding

फिलहाल, बेशक कुमार सानू ने अपनी लव लाइफ में कई कॉन्ट्रोवर्सी का सामना किया था, लेकिन आज के समय में कुमार सानू अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं और एक सुखी जीवन बिता रहे हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.