'मीका दी वोटी': सिंगर मीका सिंह को मिली दुल्हनिया, रूमर्ड गर्लफ्रेंड आकांक्षा ने जीता स्वयंवर!

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वयंवर रियलिटी शो 'मीका दी वोटी' आकांक्षा पुरी ने जीत लिया है और वही मीका सिंह की दुहनिया बनेंगी। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

'मीका दी वोटी': सिंगर मीका सिंह को मिली दुल्हनिया, रूमर्ड गर्लफ्रेंड आकांक्षा ने जीता स्वयंवर!

मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों अपने स्वयंवर यानी 'मीका दी वोटी' नाम के रियलिटी शो की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। 'स्टार भारत' पर प्रसारित हो रहे इस शो के जरिए सिंगर अपने लिए दुल्हन तलाश रहे हैं। अब यह शो अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है और खबर है कि, मीका को उनकी होने वाली दुल्हनिया मिल गई है। 

mika singh

पहले ये जान लीजिए कि, टीवी पर स्वयंवर के जरिए जीवनसाथी चुनने की शुरुआत 'कंट्रोवर्सी क्वीन' राखी सावंत के स्वयंवर से साल 2009 में हुई थी। राखी के बाद राहुल महाजन, रतन राजपूत, मल्लिका शेरावत और शहनाज गिल के लिए भी स्वयंवर के सीजन होस्ट किए गए, लेकिन किसी को सच्चा जीवनसाथी नहीं मिला और अगर किसी ने शो के जरिए शादी की भी, तो वो ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। ऐसे में अब बारी सिंगर मीका सिंह की है। 

mika

बता दें कि, मीका 45 वर्ष के हैं और वह अविवाहित हैं। उनके लिए भी स्वयंवर का आयोजन किया गया, जिसमें 14 राजकुमारियों (महिला प्रतियोगियों) ने हिस्सा लिया। अब शो अंतिम पड़ाव पर है, जहां मीका को 4 फाइनलिस्ट में से किसी एक को चुनना है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मीका ने अपनी होने वाली जीवनसंगिनी को चुन लिया है। 

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को दिए सबसे बड़े सरप्राइज का किया खुलासा, पत्नी के शरमाने पर कही ये बात)

दरअसल, जिनके साथ मीका शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड व सिंगर आकांक्षा पुरी हैं। एक महीने पहले शुरू हुए इस शो में आकांक्षा पुरी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। आकांक्षा का शो में आना फैंस के लिए तो सरप्राइजिंग था ही, साथ ही मीका के लिए भी चौंकाने वाला था। दरअसल, मीका व आकांक्षा एक-दूसरे को 13 सालों से जानते हैं और दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

mika

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने अनुष्का शर्मा की मेंटल हेल्थ का उड़ाया था मजाक, यूजर्स ने एक्टर को कहा- 'मूर्ख')

जब 'बॉलीवुडलाइफ' ने इस बारे में बात करने के लिए आकांक्षा से संपर्क किया, तो उन्होंने अधिक जानकारी का खुलासा किए बिना दर्शकों से कहा कि, वह यह जानने के लिए फिनाले एपिसोड देखें कि, मीका उन्हें चुनते हैं या नहीं। उन्होंने कहा, “मैं इस पर अभी कुछ नहीं बोल सकती। मैं कॉन्ट्रैक्ट की वजह से बंधी हुई हूं। कृपया यह देखने के लिए फिनाले देखें कि, क्या मीका मुझे चुनते हैं?"

जानकारी के लिए बता दें कि, आकांक्षा ने 18 अगस्त 2020 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने करीबी दोस्त और गायक मीका सिंह के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इस फोटो में दोनों सेलेब्स को एक कमरे में रोमांटिक पोज देते हुए देखा जा सकता है। आकांक्षा ने तस्वीर को शेयर करते हुए मीका को भी टैग किया था और "#goodnight" लिखा था। इस तस्वीर को मीका ने भी रीशेयर किया था। आकांक्षा पुरी इससे पहले 'बिग बॉस 13' फेम पारस छाबड़ा के साथ रिलेशनशिप में थीं।

akansha

खैर, अब ये तो फिनाले एपिसोड में ही पता चलेगा कि, मीका किसे अपनी दुल्हनिया चुनते हैं। फिनाले एपिसोड में रणबीर कपूर और वाणी कपूर भी शिरकत करेंगे। यहां वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन के लिए आने वाले हैं, जहां आधिकारिक रूप से 'मीका दी वोटी' की घोषणा की जाएगी। 

mika sinh

(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने शेयर की खूबसूरत सेल्फी, बेटी रेनी ने लिखा- 'बात खत्म हो गई अब')

फिलहाल, मीका और आकांक्षा की जोड़ी के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.