नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत के साथ होटल में हुई लूट, हीरे की अंगूठी और कीमती सामान गायब

हाल ही में, सिंगर नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत मंडी के एक होटल में लूटपाट के शिकार हो गए हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत के साथ होटल में हुई लूट, हीरे की अंगूठी और कीमती सामान गायब

सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और उनके पति व सिंगर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों साथ में बेहद प्यारे लगते हैं। हालांकि, उनके फैंस के लिए एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में, रोहनप्रीत हिमाचल प्रदेश के मंडी में लूटपाट का शिकार हो गए हैं।

neha kakkar

जी हां! सही पढ़ा आपने। दरअसल, रोहनप्रीत मंडी के एक होटल में ठहरे हुए थे, जहां उनके साथ ये हादसा हुआ। लेुटेरों ने उनकी कई बेशकीमती सामान को चुरा लिया, जिसकी जानकारी सिंगर ने पुलिस को दी है। सामने आ रही खबरों की मानें तो, जब सिंगर सोकर उठे तब उनकी एप्पल वॉच, आईफोन और हीरे की अंगूठी गायब थी।

neha kakkar

(ये भी पढ़ें- कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने GF त्रिवेणी बर्मन संग सगाई के बाद शेयर कीं गृह प्रवेश की तस्वीरें)

ये तीनों चीजें वो रात में टेबल पर रख कर सोए थे। सुबह उठने पर ये सामान गायब था। इसके बाद सिंगर ने तुरंत पुलिस को फोन कर अपने साथ हुई लूटपाट की जानकारी दी। पुलिस होटल और वहां के स्टाफ के साथ पूछताछ कर रही है। इसके अलावा वहां के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

neha

बता दें कि, नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर 2022 को रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात एक म्यूजिक एल्बम 'नेहू दा व्याह' की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने साथ में पहली बार काम किया और पहली ही नजर में दोनों एक-दूसरे को दिल बैठे थे।

neha

(ये भी पढ़ें- अमृता राव के पति आरजे अनमोल ने 8वीं मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर की सीक्रेट शादी की अनदेखी तस्वीर)

फिलहाल, रोहनप्रीत के साथ हुई लूटपाट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.