निक जोनस ने खुलेआम ठीक की पत्नी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस, फैंस दे रहें ऐसी प्रतिक्रियाएं

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 'ब्रिटिश फैशन अवार्ड्स 2021' में शामिल हुई थीं, जहां उनके पति व सिंगर निक जोनस ने अपनी क्यूट हरकत से सबका दिल जीत लिया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

निक जोनस ने खुलेआम ठीक की पत्नी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस, फैंस दे रहें ऐसी प्रतिक्रियाएं

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) और उनके पति व सिंगर निक जोनस (Nick jonas) 1 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंध गए थे और तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे अपने वैवाहिक जीवन के हर पल का आनंद लेते हैं। इसके साथ ही दोनों एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को स्वीकार करते हैं और सभी त्योहार साथ मनाते हैं। निक जोनस, होली और दिवाली मनाते हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा को कई बार थैंक्सगिविंग पार्टियों, क्रिसमस की शाम और अन्य उत्सवों का आनंद लेते हुए देखा गया है।

priyanka chopra and nick jonas

हालांकि, कुछ दिन पहले इंटरनेट पर एक अफवाह फैल रही थी कि, निक और प्रियंका जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। यह अफवाह तब शुरू हुई थी, जब प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से निक का उपनाम यानी 'जोनस' हटा दिया था। इन सभी अफवाहों के बीच निक और प्रियंका नेटफ्लिक्स के कॉमेडी शो 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' में एक कपल के रूप में पहुंचे थे। उनके इस स्टेप ने ट्रोलर्स को यकीन दिला दिया कि, समय के साथ-साथ उनका रिश्ता और मजबूत हो रहा है।

jonas and family

(ये भी पढ़ें: नवविवाहित संजय गगनानी और पूनम प्रीत ने इंटरव्यू में कहा- 'हम इस रिश्ते में पोस्टग्रेजुएट हो गए')

30 नवंबर 2021 को निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ 'ब्रिटिश अवार्ड्स 2021' की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों को खूबसूरत आउटफिट्स में कैमरे के लिए पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। फोटो में निक ने प्रियंका की प्रोफाइल को हार्ट इमोटिकॉन के साथ टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, "स्टार ऑफ द शो।"

(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा हैं प्रेग्नेंट! निक जोनस संग तलाक की अफवाहों के बीच रिपोर्ट में हुआ खुलासा)

कपल की इन फोटोज को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। निक और प्रियंका अपने डिजाइनर कपड़ों में काफी जच रहे हैं। अवॉर्ड फंक्शन के लिए निक ने काले रंग का टक्सीडो सूट पहना हुआ था। वहीं, प्रियंका ने लॉन्ग ट्रेल कोट के साथ मल्टी कलर्ड फ्लोरल प्रिंटेड कैमोफ्लाज पैंटसूट पहना था।

nick jonas and priyanka chopra

इसी अवॉर्ड शो के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें निक को प्रियंका की ड्रेस ठीक करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस खुशी से पागल हो रहे हैं। वायरल वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, "हमेशा जेंटलमैन हमारा निक। हमेशा साथ में।" एक फैन ने कमेंट बॉक्स में यह भी लिखा कि, वे दोनों एक-दूसेर से कितना प्यार करते हैं। उन्होंने लिखा, "उन्हें देखकर अच्छा लगा! इतना प्यार और समर्थन!"

फिलहाल, हमें प्रियंका और निक के आपस का ये प्यार देखकर बहुत अच्छा लगता है। क्या आपको भी ये कपल क्यूट लगता है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.