जब माधुरी दीक्षित के मैरिज प्रपोजल को सुरेश वाडकर ने कर दिया था रिजेक्ट, वजह कर देगी हैरान

क्या आपको पता है कि, सिंगर सुरेश वाडकर ने एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित संग अरेंज मैरिज को ठुकरा दिया था। नहीं! तो आइए हम आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब माधुरी दीक्षित के मैरिज प्रपोजल को सुरेश वाडकर ने कर दिया था रिजेक्ट, वजह कर देगी हैरान

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपनी पहली फिल्म 'अबोध' से ही कई लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन इसने माधुरी की जिंदगी बदल दी। और फिर इस खूबसूरत महिला ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Madhuri Dixit

6 'फिल्मफेयर पुरस्कार' और 'पद्म श्री पुरस्कार' के साथ माधुरी ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, और इसमें कोई संदेह नहीं है कि, आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसे उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर हासिल किया है। माधुरी के परिवार का ग्लैमर वर्ल्ड से कोई नाता नहीं था। 17 अक्टूबर 1999 को एक्ट्रेस ने अपने जीवन के एक और खूबसूरत चरण में प्रवेश किया, जब उन्होंने डॉ श्रीराम माधव नेने के साथ शादी रचाई, जो लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के एक कार्डियोवस्कुलर सर्जन हैं। शादी के बाद, कुछ सालों के लिए एक्ट्रेस अपने पति के साथ कैलिफोर्निया में ही शिफ्ट हो गई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने दोनों बेटे अरिन और रेयान को जन्म दिया। हालांकि, अब एक्ट्रेस इंडिया लौट आई हैं। 

Madhuri Dixit Family

(ये भी पढ़ें- आखिर क्यों माधुरी दीक्षित-जूही चावला ने ग्लैमर वर्ल्ड से दूर ढूंढा था अपना प्यार? जानिए वजह)

माधुरी दीक्षित उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। लेकिन यहां हम एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा आपके लिए लेकर आए हैं, जिसके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। दरअसल, बॉलीवुड की इस सुपर-स्टनिंग डांसिंग क्वीन को एक बार फेमस बॉलीवुड गायक सुरेश वाडकर ने शादी के लिए स्पष्ट रूप से रिजेक्ट कर दिया था। हां, सही पढ़ा आपने! यह विश्वास करना कठिन है कि, जिस महिला के लिए कई लोग पागल थे, उसे आखिर सुरेश ने क्यों रिजेक्ट कर दिया था।

Madhuri Dixit

माधुरी एक रूढ़िवादी महाराष्ट्रियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं, और उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि, वह फिल्मों में काम करें। माधुरी के पिता ने उनके लिए एक आदर्श दूल्हे की तलाश तब शुरू कर दी थी, जब वह बहुत छोटी थीं, क्योंकि वे चाहते थे कि, उनकी शादी हो और वह घर बसा लें। बहुत सारे लड़कों को देखने के बाद, अभिनेत्री के पिता ने सुरेश वाडकर को अपनी बेटी के लिए पसंद किया। यह वह समय था, जब उन्होंने गायन में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह है कि, उस समय माधुरी से 12 साल बड़े सुरेश ने एक्ट्रेस के पिता के इस प्रपोजल को ठुकरा दिया था। रिजेक्शन के पीछे की वजह यह थी कि, उन्हें माधुरी बहुत पतली लगती थीं।

Madhuri Dixit

(ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित का आलीशान महल है बेहद शानदार, यहां देखें अंदर की तस्वीरें)

माधुरी के पिता के लिए यह निश्चित रूप से बहुत निराशाजनक रहा होगा, लेकिन देखा जाय तो, यह माधुरी के लिए बहुत अच्छा रहा। अगर ऐसा नहीं होता, तो वह शोबिज की दुनिया में नहीं आतीं। इसके कुछ साल बाद उन्होंने 1984 में 'अबोध' फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखा और आज वह बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

Madhuri Dixit

(ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित की बहन की फोटो देखकर पहचान लगा पाना है मुश्किल, जानें इनके फैमिली के बारे में)

ठीक ही कहा गया है कि, जो होता है अच्छे के लिए होता है। हम इस बात से बहुत खुश हैं कि, सुरेश और माधुरी की शादी नहीं हुई। क्योंकि, फिर शायद ही बॉलीवुड में ऐसी बहु-प्रतिभाशाली एक्ट्रेस देखने को मिलती। तो आप लोगों का इसके बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.