जानिए कौन हैं ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ सिनी शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा से है खास कनेक्शन

भारत को अपनी नई मिस इंडिया मिल गई है। कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी के सिर पर 'मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का ताज सजा है। आइए आपको बताते हैं उनके बारे में वो सब कुछ, जो आप जानना चाहते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जानिए कौन हैं ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ सिनी शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा से है खास कनेक्शन

जिस पल का सभी को इंतजार था, वो आखिरकार आ ही गया। रविवार देर रात यानी 3 जुलाई 2022 को ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ के विनर का अनाउंसमेंट किया गया और इस साल मिस इंडिया का ताज सजा है सिनी शेट्टी (Sini Shettyy) के सिर पर, जो कर्नाटक की रहने वाली हैं। आइए आपको उनके बारे में विस्तार से बताते हैं। 

SINI SHETTYY

बता दें कि, 3 जुलाई की रात को ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ की घोषणा की गई। ये एक स्टार स्टटेड इवेंट था। मुंबई में 'JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर' में रखे गए इस इवेंट में VLCC ने ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ ऑर्गनाइज किया, जिसकी विनर सिनी शेट्टी बनीं। वहीं, राजस्थान की रुबल शेखावत 'फेमिना मिस इंडिया 2022' की फर्स्ट रनर अप और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकंड रनर-अप रहीं। अब लोग सिनी शेट्टी की उम्र से लेकर हाइट तक गूगल पर सर्च कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं सिमी के बारे में वो सब कुछ, जो आप जानना चाहते हैं।

SINI SHETTYY

कर्नाटक की रहने वाली हैं सिनी

SINI SHETTYY

सिनी शेट्टी दक्षिण भारत के कर्नाटक की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई मुंबई से की है। जानकारी है कि, उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में डिग्री ली है और अब वह चार्टेड फाइनेंशल एनालिस्ट यानी सीएफए का कोर्स कर रही हैं। 

डांसर, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर भी हैं सिनी

SINI SHETTYY

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट सोनम कपूर पति आनंद के साथ लंदन में कॉन्सर्ट एंजॉय करती आईं नजर, देखें वीडियोज)

‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ का खिताब जीतने वाली सिनी एक प्रॉडक्ट एक्जीक्यूटिव, एक्टर, मॉडल, कंटेंट क्रिएटर होने के साथ-साथ डांसर भी हैं। बताया गया है कि, सिनी शेट्टी को बचपन से ही डांस का शौक रहा है। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था। नृत्यकला में निपुण होने के बाद उन्होंने 14 साल की उम्र में ही भारतनाट्यम में 'अरंगेत्रम' कर लिया था। अब सिनी शेट्टी एक प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर भी हैं।

प्रियंका चोपड़ा की हैं फैन

SINI SHETTYY

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने पति सैफ के साथ लंदन से शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, बेबो को किस करते दिखे एक्टर)

फिलहाल, अपनी इस बड़ी उपलब्धि को एंजॉय कर रहीं सिनी ने 'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में बताया था कि, वो 'मिस इंडिया' का खिताब जीतने के बाद उन सभी लोगों के साथ एक वेकेशन पर जाना चाहेंगी, जिनकी वजह से वो सफल हुई हैं। उन्होंने बताया था कि, वो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बड़ी फैन रही हैं। जब से प्रियंका ने साल 2000 में 'मिस वर्ल्ड' का खिताब जीता था, तब से वह उन्हें फॉलो कर रही हैं।

SINI SHETTYY

(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर ने न्यासा देवगन के साथ नीदरलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, ट्विनिंग करती दिखीं दोनों)

फिलहाल, सिनी के बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.