स्मृति खन्ना ने बेबी बंप संग शेयर किया वीडियो, देखिए कैसे मॉम टू बी को बच्चे ने मारी किक

मेरी आशिकी तुमसे ही (Meri Aashiqui Tum Se Hi) फेम स्मृति खन्ना (Smriti Khanna) और गौतम गुप्ता (Gautam Gupta) जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे में बेबी बंप संग स्मृति ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बेबी उन्हें किक मारते हुए नजर आ रहा है।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

स्मृति खन्ना ने बेबी बंप संग शेयर किया वीडियो, देखिए कैसे मॉम टू बी को बच्चे ने मारी किक

मां बनना दुनिया के सबसे खूबसूरत एहसास में से एक है। ये एक ऐसा सुखद अनुभव है, जिसके आगे तमाम सुख फीके पड़ जाते हैं। जब एक महिला को पता चलता है कि वो मां बनने वाली है तो मानो ऐसा लगता है जैसे एक नन्ही सी जान में ही उसकी पूरी दुनिया समा गई हो। कुछ ऐसा अनुभव मेरी आशिकी तुमसे ही (Meri Aashiqui Tum Se Hi) की एक्ट्रेस स्मृति खन्ना (Smriti Khanna) भी महसूस कर रही हैं। स्मृति खन्ना (Smriti Khanna) और गौतम गुप्ता (Gautam Gupta) जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं, जिसके लिए वो बेहद खुश हैं क्योंकि दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। यही नहीं, दोनों अपने बच्चे से मिलने के लिए इतने ज्यादा बेताब हैं कि वो अब वो इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

वैसे हाल ही में स्मृति के बेबी शॉवर यानि गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया था। स्मृति की बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन खुद गौतम ने रखा था। आपको बताते चलें कि इस पार्टी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचाया था। यही नहीं, स्मृति को ये आयोजन काफी पसंद आया था। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें और बूमरैंग वीडियोज पोस्ट की थीं, जिसमें गौतम और स्मृति अपने खास दोस्तों के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे थीं। फैंस को ये तस्वीरें बेइंतहा पसंद आई थीं। (ये भी पढ़ें: काम्या पंजाबी ने पति शलभ दांग संग शेयर की तस्वीर, देखिए कैसे कपल ने साथ में दिया शानदार पोज)

वहीं, स्मृति खन्ना ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस वीडियो वो अपना बेबी बंप फ्लौंट करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो की सबसे ख़ास बात ये है कि इसमें बेबी स्मृति को किक मारते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है ‘मोर्निंग किक’। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही स्मृति को नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। सबसे पहले तो देखिए वो वीडियो। (ये भी पढ़ें: नीता अंबानी ने किया खुलासा, बताया बचपन में ईशा, आकाश और अनंत को कितनी मिलती थी पॉकेट मनी)

मालूम हो, कुछ समय पहले स्मृति खन्ना ने खुद ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर की थी, जिसके कैप्शन में स्मृति ने लिखा था कि वो मां बनने वाली हैं। इस वीडियो में वो अपने पति और टीवी एक्टर गौतम गुप्ता के साथ दिखाई दे रही थीं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ गुब्बारे लड़ते हुए नजर आ रहे थे। और तो और स्मृति गौमत को मारती हुई भी दिखाई दे रही थी। इस वीडियो में वो मॉम टू बी का सैस पहने हुई थीं।

बता दें, स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता की मुलाकात टीवी सीरियल ‘मेरी आशिकी तुम से’ के दौरान हुई थी। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने। फिर बाद में गोवा जाकर गौतम ने स्मृति को शादी के लिए प्रपोज किया। उनकी शादी 23 नवंबर 2017 को हुई थी, जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्तों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी। फ़िलहाल दोनों अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: साहिल सांघा को दीया मिर्जा से पहली नजर में हुआ था प्यार, जानिए 11 साल बाद कैसे अलग हुईं उनकी राहें)

वैसे फैंस के साथ हम भी स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता को ढेर सारी बधाई देते हैं। इसके साथ ही, हम भी उनके बच्चे को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आपको स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.