बेटी के जन्म के 55 दिन बाद स्मृति खन्ना के घर हुई पूजा, देखें बेबी डॉल 'अनायका' की क्यूट फोटोज

टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुमसे ही' (Meri Aashiqui Tum Se Hi) की एक्ट्रेस स्मृति खन्ना (Smriti Khanna) के घर में बेटी के जन्म के 55 दिन बाद पूजा का आयोजन किया गया। जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तो आइए देखें फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बेटी के जन्म के 55 दिन बाद स्मृति खन्ना के घर हुई पूजा, देखें बेबी डॉल 'अनायका' की क्यूट फोटोज

मां बनना दुनिया के सबसे खूबसूरत एहसास में से एक है। ये एक ऐसा सुखद अनुभव है, जिसके आगे तमाम सुख फीके पड़ जाते हैं। जब एक महिला मां बनती है तो मानो ऐसा लगता है जैसे एक नन्हीं सी जान में ही उसकी पूरी दुनिया समा गई हो। कुछ ऐसा ही अनुभव टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुमसे ही' (Meri Aashiqui Tum Se Hi) की एक्ट्रेस स्मृति खन्ना (Smriti Khanna) भी महसूस कर रही हैं। स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता (Gautam Gupta) के घर 15 अप्रैल को एक नन्हीं परी का जन्म हुआ था। इसके बाद से ये कपल सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की साथ लगातार खुशियां शेयर कर रहे हैं। हाल ही में स्मृति के घर में बेटी के जन्म के 55 दिन बाद पूजा का आयोजन किया गया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तो आइए देखें फोटोज।

दरअसल, स्मृति खन्ना के घर बच्ची के जन्म के बाद पहली बार पूजन का कार्यक्रम हुआ है। इस दौरान घर में कई लोग भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। सभी बारी-बारी से बच्ची को अपने गोद में ले रहे हैं। स्मृति की सासु मां मधू गुप्ता वीडियो में बच्चे को प्यार कर रही हैं, और कुछ रस्में भी करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, फोटोज में क्यूट बेबी 'अनायका' को साफ तौर पर देखा जा सकता है। (ये भी पढ़ें: स्मृति खन्ना अपनी गोद भराई की रस्म में दिखीं खूबसूरत, देखिए कैसे रेड सूट ने बढ़ाया एक्ट्रेस का ग्लो)    

यहां देखें तस्वीरें

स्मृति ने बताया- लॉकडाउन के कारण पूजा हुई लेट

जब हमने एक्ट्रेस स्मृति खन्ना इस प्रोग्राम के बारे में की तो उन्होंने बताया कि- ''यह पूजा बच्चे के जन्म के 40वें दिन की जाती है। लेकिन लॉकडाउन के चलते यह 55 दिन बाद हो पाई है।'' इसके पीछे की मान्यता के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि- ''यह माना जाता है कि प्रसव के बाद ठीक होने में माँ के शरीर को 40 दिन लगते हैं और बच्चा भी 40 दिनों में बढ़ता है, इसके बाद माँ और बच्चा आधिकारिक तौर पर घर से बाहर जा सकते हैं। इसके लिए ये पूजा की जाती है। लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। (यानी घर के बाहर नहीं जाएंगे।)'' ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने हेटर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, वीडियो में कर दिखाया कुछ ऐसा कि सभी रह गए दंग)  

बता दें कि स्‍मृति खन्‍ना सोशल मीडिया पर अपने फैन्‍स के साथ जुड़ी रहती हैं। बच्‍ची के जन्‍म के बाद भी उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। स्‍मृति ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था,''हमारी राजकुमारी आ गई है।'' इसके बाद ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया था। (ये भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना अपने क्यूट बेबी के साथ कर रही हैं डांस, देखें ये प्यारा वीडियो)   

Smriti Khanna and Gautam Gupta

बताते चलें कि बच्ची के जन्म के एक हफ्ते के बाद ही स्मृति खन्ना ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में स्मृति की बॉड़ी में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला था। जिसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। कुछ लोग इस फोटो को इडिटेड बताने लगे तो कुछ फैन्‍स ने तो यह भी पूछ लिया कि वह वाकई मां बनी भी हैं या नहीं। जिसके बाद स्मृति ने एक वीडियो शेयर कर​के अपने हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था। 

बता दें, स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता की मुलाकात टीवी सीरियल ‘मेरी आशिकी तुम से’ के दौरान हुई थी। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने। फिर बाद में गोवा जाकर गौतम ने स्मृति को शादी के लिए प्रपोज किया। उनकी शादी 23 नवंबर 2017 को हुई थी, जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्तों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी।

तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.