बुआ सोहा अली खान कर रहीं भतीजे तैमूर-जेह के लिए क्रिसमस की तैयारी, इनाया संग मनाएंगे त्योहार

एक्ट्रेस सोहा अली खान ने क्रिसमस के त्योहार की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार सोहा के भतीजे जहांगीर अली खान और तैमूर अपनी बहन इनाया के साथ पहली बार इसे सेलिब्रेट करेंगे।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बुआ सोहा अली खान कर रहीं भतीजे तैमूर-जेह के लिए क्रिसमस की तैयारी, इनाया संग मनाएंगे त्योहार

क्रिसमस का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, हर घर में इसकी तैयारी शुरू हो गई हैं। फेयरी लाइट्स से लेकर क्रिसमस ट्री तक, प्लम केक से लेकर मैरी सॉन्ग्स तक, हर घर में क्रिसमस की रौनक देखने को मिल रही है। जैसा कि, एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में, महामारी के वायरस का शिकार हुई हैं, ऐसे में एक्ट्रेस की ननद सोहा अली खान (Soha Ali Khan) यह सुनिश्चित कर रही हैं कि, उनके घर के छोटे बच्चे क्रिसमस का पर्व धूमधाम से सेलिब्रेट करें। विशेष रूप से जहांगीर अली खान के लिए ये पर्व खास है, क्योंकि वह इसे पहली बार मनाएंगे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Inaaya Naumi Kemmu

पहले ये जान लीजिए कि, कजिन इनाया नौमी खेमू, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के बीच की बॉन्डिंग हमें कम ही देखने को मिलती है। जब इनाया 29 सितंबर 2021 को चार साल की हुई थीं और उनके माता-पिता सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने एक भव्य जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था। इस मौके पर इनाया के ममेरे भाई तैमूर अली खान और इब्राहिम अली खान को सोहा के घर के बाहर देखा गया था, क्योंकि वे पार्टी के लिए वहां पहुंचे थे। करीना कपूर खान भी अपने लाडले जहांगीर अली खान के साथ वहां स्पॉट हुई थीं।

Inaaya

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान हैं कोरोना पॉजिटिव, तैमूर और जेह भी किए गए क्वारंटीन, पिता रणधीर ने दिया अपडेट)

अब सोहा अली खान ने अपने घर पर क्रिसमस की तैयारियों की झलक दिखाई है। अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने इनाया, तैमूर और जेह के नाम के साथ हुई क्रिसमस सजावट की एक तस्वीर साझा की। वॉल हैंगिंग में से एक पर, हम 'जेह 1 क्रिसमस 2021' को हाथ से कढ़ाई करते हुए देख सकते हैं। ऐसे में ये समझा जा सकता है कि, सोहा अली खान अपनी फैमिली के तीनों बच्चों तैमूर, इनाया और जहांगीर के लिए क्रिसमस पार्टी का इंतजाम कर रही हैं।

Jehangir Ali Khan Christmas

(ये भी पढ़ें- राहुल वैद्य ने अमिताभ बच्चन से मांगी सलाह, कहा- 'दिशा परमार नहीं देती हैं समय')

29 नवंबर 2021 को सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इनाया के सांता क्लॉज़ को लिखे पत्र के बारे में एक प्यारी कहानी साझा की थी। तस्वीर में इनाया ने सांता क्लॉज को चिट्ठी लिखकर क्रिसमस के लिए अपनी जरूरत की सभी चीजें बताई थीं। उनका लेटर "प्रिय सांता" के साथ शुरू हुआ था, जिसमें उसे एक कुत्ता, 2 एल्मो और तीन चिप्स सहित अपनी ज़रूरत की चीज़ों को लाने के लिए कहा गया था। इनाया ने "लव इनाया" के साथ अपना नोट समाप्त किया था।

Inaaya Naumi Kemmu

इनाया और जेह के बंधन के बारे में बात करें तो, रक्षाबंधन 2021 के मौके पर सोहा ने अपने इंस्टा हैंडल पर जेह और इनाया की पहली राखी मनाते हुए एक प्यारी तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में इनाया अपने भाई जेह को किस करती नजर आ रही थीं। फोटो में जहां इनाया ने एक शाही नीले रंग की ड्रेस पहनी थी, वहीं जेह अपनी येलो ड्रेस में एक रुई की गेंद की तरह लग रहे थे। भाई-बहन की जोड़ी ने सभी का दिल चुरा लिया था। सोहा ने इसे "पहली राखी" के रूप में कैप्शन दिया था और उसके बाद एक दिल का इमोटिकॉन बनाया था।

Jeh and Inaaya

(ये भी पढ़ें- कैटरीना-विक्की के रिसेप्शन की तारीख हुई फिक्स, गेस्ट लिस्ट में शामिल है रणबीर और बिग-बी का नाम)

पिछले साल, हमने सोहा के इंस्टाग्राम फीड पर तैमूर और इनाया के बंधन को देखा था। सोहा ने अपने 2020 में राखी समारोह की झलकियां साझा की थीं। तस्वीरों में हम इनाया को अपने बड़े भाई तैमूर की कलाई पर राखी बांधते हुए देख सकते हैं। भाई-बहन की जोड़ी व्हाइट ड्रेस में काफी क्यूट लग रही थी। इसके साथ सोहा ने लिखा था, "हैप्पी रक्षा बंधन। #TimAndInni।"

inaya

'ई-टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में कुणाल खेमू ने बात की थी कि, कैसे तैमूर अली खान और इनाया नौमी खेमू ने सैफ अली खान और करीना कपूर खान के दूसरे बच्चे पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि, "तैमूर हो या इनाया, मुझे लगता है कि उनकी अधिकांश प्रतिक्रियाएं इस पर आधारित होती हैं कि, हम कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। बच्चे खुश हैं और परिवार में एक नया सदस्य पाकर धन्य हैं। वह विपरीत समय में पैदा हुआ था, और मैं उसके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

Inaaya Naumi Kemmu and Taimur Ali Khan

फिलहाल, हम इनाया, तैमूर और जहांगीर के क्रिसमस समारोह की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। तो क्या आप भी इन तीनों को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.