सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सचदेव बिजनेस और फैशन के क्षेत्र में हैं आगे, कमाती हैं करोड़ों रुपए

यहां हम आपको एक्स कपल सोहेल खान और सीमा सचदेव की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सचदेव बिजनेस और फैशन के क्षेत्र में हैं आगे, कमाती हैं करोड़ों रुपए

बी-टाउन में एक और प्यारा जोड़ा हमेशा के लिए अलग हो गया। साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे अभिनेता सोहेल खान (Sohail Khan) और उनकी पत्नी सीमा सचदेव (Seema Sachdeva) ने अपनी 24 साल की शादी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है। उनके तलाक ने सभी को हैरान कर दिया है।

Sohail Khan with ex wife Seema

13 मई 2022 को वह वक्त था, जब सोहेल खान और सीमा सचदेव के तलाक की खबर पहली बार मीडिया में सामने आई थी। दोनों को बांद्रा के फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया था। दोनों अलग-अलग बाहर निकले और अलग-अलग कार में बैठकर रवाना हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है।

(ये भी पढ़ें- सोहेल खान ने फिल्म 'जब प्यार किया तो डरना क्या' की रिलीज के दिन भागकर की थी शादी, ऐसी है लव स्टोरी)

यही नहीं, ‘ई-टाइम्स’ संग बातचीत में सीमा सचदेव ने ये भी खुलासा किया था कि, वह अब सिंगल है। दरअसल, जब ‘ई-टाइम्स’ ने बॉलीवुड की स्टनिंग सेलेब पत्नियों भावना पांडे (चंकी पांडे की पत्नी), नीलम कोठारी (समीर सोनी की पत्नी), सीमा सचदेव (सोहेल खान की एक्स वाइफ) और महीप कपूर (संजय कपूर की पत्नी) से पूछा गया कि, सबसे ज्यादा सैलून कौन जाता है, तो भावना ने सीमा का नाम लिया था। इस पर सीमा ने कहा था, “मुझे खास बनना पसंद है। क्या करें? मेरे पास समय है, क्योंकि मैं सिंगल, फैंसी फ्री और फुटलूज हूं।”

Sohail Khans' ex wife Seema

खैर, बी-टाउन का ये जोड़ा हमेशा के लिए अलग हो गया है। सीमा भले ही लाइमलाइट में कम आती हैं, लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि, वह भले ही कोई फिल्मी स्टार नहीं हैं, लेकिन बिजनेस के क्षेत्र में वह काफी सक्रिय हैं और करोड़ों की कमाई करती हैं। आइए आपको दोनों की कुल संपत्ति के बारे में बताते हैं।

सोहेल खान का करियर

Sohail Khan

सोहेल खान ने साल 2002 में फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। कहा जाता है कि, सोहेल ने अपनी पत्नी सीमा की सलाह पर ही एक्टिंग की तरफ ध्यान देना शुरू किया था, जिसके बाद सोहेल को फिल्म 'डरना मना है', 'लकीर', 'मैने प्यार क्यों किया', 'फाइट क्लब', 'सलाम-ए-इश्क', 'हीरोज', 'हैलो', 'आर्यन' और 'कृष्णा कॉटेज' जैसी कई फिल्मों में देखा गया। सोहेल को आखिरी बार फिल्म 'लव यात्री' में देखा गया था, जिसमें वह अपने बहनोई आयुष शर्मा (अर्पिता खान शर्मा के पति) के साथ नजर आए थे।

सीमा सचदेव का करियर

Sohail Khan's ex wife Seema

सीमा फैशन डिजाइनर हैं। इसके साथ ही वह 'फेमस ब्यूटीशियन' भी हैं, सीमा ने सुजैन खान (ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी) और महीप कपूर (संजय कपूर की पत्नी) के साथ मिलकर 'बांद्रा 190' बुटीक खोला, जिसमें ज्यादातर सेलेब्रिटीज़ की पत्नियां आया करती हैं, वहीं सीमा का मुंबई में ब्यूटी स्पा और 'कलिस्ता' नाम से सैलून भी है। वह नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में भी नजर आ चुकी हैं।

सोहेल खान और सीमा सचदेव की कुल संपत्ति

Sohail Khan with ex wife Seema

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा सचदेव अपने स्पा, सैलून और फैशन लाइन जैसे बिजनेस से बेशुमार पैसे कमाती हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 1.5 मिलियन डॉलर है। वहीं, सोहेल खान की कुल संपत्ति 15 मिलियन डॉलर है।

(ये भी पढ़ें- बेहद आलीशान है 'शार्क टैंक इंडिया' के जज अशनीर ग्रोवर का आशियाना, अंदर से दिखता है ऐसा)

सोहेल खान और सीमा सचदेव की लव स्टोरी

Sohail Khan with ex wife Seema

दिल्ली की रहने वाली सीमा सचदेव फैशन डिजाइनर बनने का सपना लिए मुंबई आई थीं। 1997 में मुंबई शिफ्ट होने के कुछ दिनों बाद ही उनकी मुलाकात सोहेल से एक पार्टी में हुई थी। उस पार्टी में सोहेल को पहली नजर में ही सीमा से प्यार हो गया था। कुछ समय तक दोनों ने डेटिंग की और शादी करने का फैसला किया। लेकिन अलग-अलग धर्म की वजह से उनके परिवार ने उनके रिश्ते को नहीं अपनाया, मजबूरन दोनों को भागकर मंदिर में शादी करनी पड़ी। इसके बाद सोहेल के पैरेंट्स ने उनकी शादी को अपना लिया था।

सोहेल खान और सीमा सचदेव के बच्चे

Sohail Khan with ex wife Seema and kids

बतौर प्रोड्यूसर 1998 में उनकी पहली फिल्म 'जब प्यार किया तो डरना क्या' रिलीज हुई थी, उसी दिन दोनों ने आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली थी। कपल दो प्यारे बच्चों के माता-पिता हैं। उनके बड़े बेटे का नाम निर्वाण और छोटे बेटे का नाम योहान है।

Sohail Khan with family

(ये भी पढ़ें- काफी शानदार है महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर का घर, इनडोर पूल से विशाल लॉन तक की देखें तस्वीरें)

फिलहाल, सोहेल खान और सीमा सचदेव की संपत्ति के बारे में आप क्या कहेंगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.