इस करवा चौथ पर लगाएं ये ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स, हाथ के साथ-साथ पैर भी दिखेंगे बेहद खूबसूरत

इस आर्टिकल में हम आपको उन नए और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपने हाथों और पैरों में लगाने के बाद आप सबसे खूबसूरत दिखेंगी।

img

By Shalini Bajpai Last Updated:

इस करवा चौथ पर लगाएं ये ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स, हाथ के साथ-साथ पैर भी दिखेंगे बेहद खूबसूरत

वैसे तो साल भर में कई त्योहार आते हैं, लेकिन शादीशुदा महिलाएं जिस त्योहार का सबसे ज्यादा इंतजार करती हैं, वह है करवा चौथ। इस त्योहार में महिलाएं तरह-तरह के पकवान तो बनाती ही हैं, साथ ही सजने-संवरने के लिए भी बहुत उत्साहित रहती हैं। इस दिन वे डिजाइनर आउटफिट्स और ज्वेलरी पहनती हैं, जिससे वे दूसरी महिलाओं से अलग दिख सकें। इसके अलावा, महिलाएं अपने हाथों और पैरों को सुंदर बनाने के लिए तरह-तरह के मेहंदी डिजाइन्स (Mehendi Designs) लगवाती हैं। अगर आप, हर बार करवा चौथ पर एक जैसी मेहंदी डिजाइन लगवाकर परेशान हो चुकी हैं, तो बिल्कुल भी चिंता न करें। हम आपको बताने जा रहे हैं बिल्कुल अलग और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स के बारे में, जिन्हें लगवाकर आप बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं।

1. भारतीय मेहंदी डिजाइन

Indian mehendi designs

भारतीय मेहंदी डिजाइन, मोर, फूल, पैस्ले और घुमावदार डिजाइन आदि का मिला हुआ रूप है।

Indian mehendi designs

हालांकि, इस डिजाइन को बनाने में बहुत समय लग सकता है, लेकिन इस मेहंदी डिजाइन को लगाने के बाद आपके हाथ और पैर बहुत खूबसूरत लगेंगे। 

(ये भी पढ़ें- फेड हुई मेहंदी को हाथों से हटाने के 10 आसान टिप्स, इसे यूज करने से मिनटों में हाथ होंगे साफ)

2. अरेबिक मेहंदी डिजाइन

Arabic mehendi designs

ये डिजाइन घनी और मोटी होती हैं। इनमें पत्तियों और फूलों की डिजाइन बनाई जाती है। ये डिजाइन हाथों में भारतीय मेहंदी कला की तरह नहीं भरी जाती है। इसमें हाथों को पूरा भरने की बजाय, आउटलाइन की मोटाई पर अधिक ध्यान दिया जाता है, जिससे हाथों में मेहंदी सुंदर दिखती है।

Arabic mehendi designs

ये डिजाइन आंशिक तौर पर ही हाथों व पैरों को कवर करते हैं। खास बात यह है कि, इस तरह के डिजाइन बनाने में समय कम लगता है और यह जल्दी सूख भी जाते हैं।

3. इंडो-अरेबिक/पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन

 Indo-Arabic/Pakistani

 

 Indo-Arabic/Pakistani

इस मेहंदी डिजाइन में मिश्रित पैटर्न को अपनाया जाता है। इस तरह के डिजाइन में पारंपरिक भारतीय पैटर्न के साथ बोल्ड अरेबिक आउटलाइन बनाई जाती हैं।

4. फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

Floral mehendi designs

क्या आपने कभी ऐसी चीज देखी है, जो फूलों से सजी हुई अच्छी नहीं लगती है? निश्चित ही नहीं देखी होगी, तो आपके हाथों और पैरों में लगी फ्लोरल मेहंदी डिजाइन कैसे अच्छी नहीं लगेगी। फ्लोरल मेहंदी डिजाइन हाथों को फूलों की तरह ही सुंदर और आकर्षक बना देती है।

Floral mehendi designs

सबसे अच्छी बात यह है कि, ये फ्लोरल पैटर्न सभी प्रकार के डिजाइनों के साथ काफी अच्छी तरह से फिट हो जाते हैं। किसी भी डिजाइन के साथ फ्लोरल पैटर्न को अपनाया जा सकता है। 

(ये भी पढ़ें- अपनी शादी में चांद सी नज़र आ रही थीं ये 24 एक्ट्रेसेस, इनके ब्राइडल लुक को देख नहीं हटेंगी निगाहें)

5. बैंगल मेहंदी डिजाइन

Bangle-style mehendi designs

जब आप अपनी बाहों पर मेंहदी का टैटू गुदवा सकती हैं, तो आपको चूड़ियां पहनने की क्या ज़रूरत है? ये अभी तक की एक और खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन है, जो आपके हाथों और पैरों को खूबसूरत बनाती है।

6. अफ्रीकी/मोरक्कन मेहंदी डिजाइन

African/Moroccan mehendi designs

मध्य पूर्व की इस मेहंदी कला में सभी प्रकार के ज्यामितीय पैटर्न जैसे- वर्ग, रेखा, बिंदु आदि का प्रयोग किया जाता है।

African/Moroccan mehendi designs

अगर आप घुमावदार पैटर्न से दूर जाना चाहती हैं, तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन आपके लिए सबसे अच्छी साबित होगी।

7. राजस्थानी मेहंदी डिजाइन

Rajasthani mehendi designs

राजस्थानी या मारवाड़ी मेहंदी डिजाइन बहुत बारीकी से बनाई जाती है। इस मेहंदी डिजाइन को लगाने पर हाथों या पैरों में जरा सी भी जगह खाली नहीं बचती है। 

Rajasthani mehendi designs


इस डिजाइन में मोर, फूल और मोटिफ्स के साथ-साथ अन्य कई कर्व डिजाइन्स बनाए जाते हैं। ये मेहंदी हथेली से कोहनी तक और पैर की उंगलियों से घुटनों तक लगाई जाती है।

(ये भी पढ़ें- इस मेकअप आर्टिस्ट दुल्हन ने अपनी शादी में पहना था यूनिक घरारा सेट, लग रही थीं बेहद खूबसूरत)

8. मुगल मेहंदी डिजाइन

Mughal mehendi designs

ये मेहंदी डिजाइन सबसे पुराने मेहंदी डिजाइनों में से एक है। यह अपनी विस्तृत और अनूठी शैली के लिए प्रसिद्ध है।

Mughal mehendi designs

यह मुगल डिजाइन अपनी संस्कृति की तरह ही समृद्ध है। इस डिजाइन में प्रमुख कर्ल और फूलों के रूप में तिरछे पैटर्न बनाने वाले बिंदु, गुंबद, पत्ते, पखुंड़ियां आदि बनाए जाते हैं।

9. हल्की मेहंदी डिजाइन

Minimal mehendi designs

इन दिनों, इस मेहंदी डिजाइन को महिलाएं और लड़कियां बहुत पसंद कर रही हैं। खासकर, मॉडर्न महिलाएं अपने हाथों को सबसे अलग दिखाने के लिए इस डिजाइन को लगवाना पसंद करती हैं।

Minimal mehendi designs

इस डिजाइन को बनाने में समय भी कम लगता है और ज्यादा देर तक सुखाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। ये डिजाइन इंडियन के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी काफी अच्छी लगते हैं।

10. दुल्हन मेहंदी डिजाइन

Heavy bridal mehendi designs

दुल्हन मेहंदी डिजाइन हाथों की उंगलियों की नोक से शुरू होकर आपकी कोहनी के आधे हिस्से तक और पैर की उंगलियों की नोक से आपके घुटनों तक लगाई जाती है।

Heavy bridal mehendi designs

जिन महिलाओं को शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रखना है, उनके हाथों के लिए दुल्हन मेहंदी डिजाइन बेस्ट है। इस डिजाइन में फूल, पत्तियों सहित अन्य डिजाइन्स को शामिल किया जाता है।

तो इन सुपर-कूल मेहंदी डिज़ाइनों में से आपको सबसे अच्छी डिजाइन कौन सी लगी और आप इस करवा चौथ पर इनमें से कौन सी मेहंदी डिजाइन लगवाना पसंद करेंगी? हमें कमेंट करके बताइए और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.