सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई, मिस्ट्री बॉय के कंधे पर हाथ रख फ्लॉन्ट की अपनी इंगेजमेंट रिंग

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी सगाई की अगूंठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई, मिस्ट्री बॉय के कंधे पर हाथ रख फ्लॉन्ट की अपनी इंगेजमेंट रिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस को खुद से जुड़ी छोटी-बड़ी जानकारी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिससे पता चल रहा है कि, उन्होंने सगाई कर ली है।

sona

जी हां! सही पढ़ा आपने। दरअसल, सोनाक्षी ने 9 मई 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो एक मिस्ट्री बॉय के साथ नजर आ रही हैं। उनके कंधे पर हाथ रखे और डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद खुश लग रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने मंगेतर का चेहरा नहीं दिखाया है। इससे साफ जाहिर है कि, वो अपनी सगाई से काफी खुश हैं।

sona

sona

sona

(ये भी पढ़ें- अमजद खान के पास पत्नी को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के नहीं थे पैसे, बेटे शादाब ने बताई स्टोरी)

इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ''मेरे लिए ये बड़ा दिन है। मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सपना सच होने जा रहा है। मैं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं।'' फैंस समेत सेलेब्स भी उन्हें सगाई की बधाई दे रहे हैं। 

sona

(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया की शादी पर नीतू कपूर का खुलासा, दक्षिण अफ्रीका में डेस्टिनेशन वेडिंग का था प्लान)

कौन हैं सोनाक्षी के मंगेतर?

सोनाक्षी ने भले ही अपने पार्टनर का नाम ना बताया हो और चेहरा ना दिखाया हो, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो ये लकी पर्सन कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'नोटबुक' फेम जहीर इकबाल हैं। काफी समय से इन दोनों की डेटिंग की खबरें आ रही थीं। हालांकि, दोनों ने ही अभी तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है। खैर! अब एक्ट्रेस के मंगेतर जहीर हैं या कोई और? ये तो तभी पता चलेगा जब एक्ट्रेस उनके साथ अपनी तस्वीरें शेयर करेंगी।

zaheer

ऐसे में हम भी उन्हें सगाई की बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि, वो जल्द दी अपने मंगेतर का चेहरा हमें दिखाएंगी। वैसे, आपको इनकी तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो को अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.