सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल की बर्थडे पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का मेला, देखिए तस्वीरें

सोनाली बेंद्र (Sonali Bendre) के पति गोल्डी बहल (Goldie Behl) का शुक्रवार को जन्मदिन था। ऐसे में इस खास मौके पर सोनाली ने उनके लिए एक बेहद ही शानदार पार्टी रखी थी, जिसमें देखिए कौन-कौन से फिल्मी सितारें शामिल होने पहुंचे थे।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल की बर्थडे पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का मेला, देखिए तस्वीरें

कहते हैं सच्चा हमसफर वो होता है जो अपने पार्टनर का साथ किसी भी हाल में नहीं छोड़ता। चाहे दुख हो या फिर सुख वो हमेशा उसके साथ बने रहने का वादा करता है। ऐसा ही प्यारा सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) के पति गोल्डी बहल (Goldie Behl) उनसे करते हुए नजर आते हैं। जिस समय सोनाली कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उस वक्त उनके पति गोल्डी बहल ने उनका पूरा साथ दिया था। ऐसा में इतना खूबसूरत पार्टनर पाकर सोनाली काफी खुश हैं। एक्ट्रेस के पति गोल्डी का 24 जनवरी को बर्थडे था। इस खास दिन को और भी बेहतरीन बनाने के लिए उन्होंने बेहद ही प्यारा सा पोस्ट अपने पति के लिए शेयर किया था। वहीं, इसके बाद शाम को अपने कुछ खास दोस्तों के साथ उनका जन्मदिन मनाया।

सोनाली बेंद्रे ने अपने पति गोल्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक प्यारा सा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उस पोस्ट में गोल्डी की बचपन से लेकर बड़े होने तक की तस्वीरें मौजूद थीं। सोनाली ने अपने पोस्ट में दो तस्वीर शेयर की थी। पहली तस्वीर में गोल्डी का बचपन नजर आया, जिसमें वो अपने माता-पिता के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वो सोनाली ब्रेंदे संग रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। जोकि उनके पिछले साल के जन्मदिन से जुड़ी हुई थी। (ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा संग इस हंसी को निक जोनस ने बताया सबसे हसीन, देखिए दोनों की दिलकश तस्वीर)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाली ने गोल्डी के लिए कुछ प्यारे-प्यारे इमोजी अपने कैप्शन में लगाए हुए थे। उनके इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट करते हुए गोल्डी को जन्मदिन की बधाई दे रहे थे। यहां तक की एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोनाली के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- हम दोनों (यहां ऋषि कपूर की भी बात हो रही है) की तरफ से गोल्डी को बर्थडे विश करना। वहीं, इसके साथ ही अपने पति के बर्थडे को और भी शानदार बनाने के लिए उन्होंने एक पार्टी भी रखी। इस पार्टी में उनके बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई दोस्त शामिल होते हुए। अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा गोल्डी की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान इन बॉलीवुड सेलेब्स ने खूब एंजॉय किया।

इस दौरान गोल्डी ब्लू कलर की शर्ट के साथ ब्लू कलर की जींस में काफी अच्छे लग रहे थे। वहीं, सोनाली बेंद्रे हमेशा की तरह अपने आउटफिट में काफी गजब की लग रही थीं। एक साथ मीडिया के लिए दोनों पोज देते हुए भी नजर आए। वैसे ये कहना किसी भी तरह से गलत नहीं होगा कि ये कपल मेड फॉर इच अदर हैं। (ये भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ संग इस साल करेंगी शादी? एक्ट्रेस ने खुद दिया इसका जवाब)

चलिए एक नजर हम सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल की लव स्टोरी पर डालते हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 1994 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी। सोनाली को देखते ही गोल्डी उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। वो सोनाली से बिल्कुल भी दूर नहीं जाना चाहते थे। इस दौरान उन्होंने डायरेक्टर महेश भट्ट को असिस्ट करना शुरू कर दिया। जोकि फिल्म नाराज बना रहे थे। इस फिल्म की हीरोइन सोनाली थी ये बात जानकर गोल्डी काफी खुश हुए थे। (ये भी पढ़ें: BB 13: आरती सिंह के गेम को देख इंप्रेस हुईं भाभी कश्मीरा शाह, सिद्धार्थ शुक्ला का किया शुक्रियादा)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

एक इंटरव्यू में गोल्डी ने इस बात का जिक्र किया था कि सोनाली को उनका चेहरा बिल्कुल भी पंसद नहीं था और जब कभी दोनों की नजरें मिलती थी तो सोनाली तुरंत अपनी नजरें हटा लिया करती थी। लेकिन बाद में एक दिन गोल्ड की बहन ने दोनों की मुलाकात एक पार्टी में करवाई। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। 1998 में गोल्डी ने सबके सामने सोनाली को प्रपोज किया था। एक्ट्रेस ने उनका ये प्रपोजल एक्सेप्ट भी कर लिया था। 

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

4 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद  दोनों ने साल 2002 में शादी की थी। आज उनका एक प्यार सा बेटा रणवीर बहल है। वैसे आपको सोनील बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल की जोड़ी आपको कैसी लगती है हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए सलाह है तो जरुर दें।
 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.