प्रेग्नेंट हैं सोनम कपूर, पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करती फोटोज कीं शेयर, बहन रिया ने जताई खुशी

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रेग्नेंट हैं सोनम कपूर, पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करती फोटोज कीं शेयर, बहन रिया ने जताई खुशी

बधाई हो! एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी की घोषणा करके अपने लाखों फैंस को खुश कर दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Sonam Kapoor With Husband Anand

(ये भी पढ़ें- मोहित रैना ने पत्नी अदिति शर्मा संग मनाई पहली होली, मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्टर की वाइफ)

पहले ये जान लीजिए कि, दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने कुछ फिल्मों में काम करने के बाद साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी करके लंदन में शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग या वर्क कमिटमेंट्स और फैमिली से मिलने के लिए वो मुंबई आती रहती हैं। शादी के चार साल बाद अब सोनम कपूर और आनंद आहूजा पैरेंट्स बनने वाले हैं। 

Sonam Kapoor With Husband Anand

अब आइए आपको बताते हैं सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी के बारे में। दरअसल, आज यानी 21 मार्च 2021 को सोनम कपूर ने अपने ​आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की हैं। अपने मैटरनिटी फोटोशूट में उन्हें आनंद आहूजा के साथ पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। वह अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रही हैं।

Sonam Kapoor And Anand Ahuja Expecting First Child

Sonam Kapoor And Anand Ahuja Expecting First Child

Sonam Kapoor And Anand Ahuja Expecting First Child

(ये भी पढ़ें- Abhinav Shukla पत्नी Rubina Dilaik को मानते हैं खुद से ज्यादा सफल, एक्ट्रेस ने दी ये प्रतिक्रिया)

इसे शेयर करते हुए उन्होंने ​कैप्शन में लिखा है, "चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।'

Sonam Kapoor And Anand Ahuja Expecting First Child

इसके अलावा, रिया कपूर ने भी अपने इंस्टा हैंडल से सोनम की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में मासी बनने की खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा है, ''वह आपके लिए रिया मासी हैं।''

sonam

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल को पति गौतम ने किया किस, वेकेशन से बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें कीं शेयर)

फिलहाल, हम भी सोनम कपूर और ​आनंद आहूजा को इस नए सफर के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ​ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.