अनिल कपूर के 65वें बर्थडे पर बेटी सोनम और भतीजे अर्जुन ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखा खास नोट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के 65वें बर्थडे पर उनकी बेटी सोनम कपूर और भतीजे अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं दोनों के पोस्ट्स।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अनिल कपूर के 65वें बर्थडे पर बेटी सोनम और भतीजे अर्जुन ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखा खास नोट

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज यानी 24 दिसंबर 2021 को पूरे 65 साल के हो गए हैं, हालांकि उन्होंने जिस तरह खुद को फिट रखा है, वो कई यंग एक्टर्स के लिए एक प्रेरणा हैं। एक्टर के 65वें जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और भतीजे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरों के जरिए उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

Anil Kapoor With Wife Sunita Kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, ‘हमारे तुम्हारे’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता अनिल कपूर अभी तक करीब 100 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें फिल्म ‘मेरी जंग’, ‘कर्मा’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘तेजाब’, ‘राम लखन’ और ‘परिंदा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। अभिनेता ने मॉडल सुनीता कपूर से शादी की है, जिनसे उन्हें बेटियां सोनम (एक्ट्रेस), रिया (प्रोड्यूसर) और बेटे हर्षवर्धन (एक्टर) हैं।

(ये भी पढ़ें- अनिल कपूर की लव स्टोरी: डेट पर जाने के लिए टैक्सी का किराया देती थीं पत्नी सुनीता, ऐसी है कहानी)

Anil Kapoor With His Family

अब आपको दिखाते हैं एक्टर के लिए किए गए कपूर फैमिली के बर्थडे पोस्ट्स। सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर को बर्थडे विश करते हुए अपने इंस्टा हैंडल पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की गई बचपन से लेकर जवानी तक की तस्वीरों में अनिल और सोनम के बीच एक खास बॉन्ड की झलक देखी जा सकती है।

Anil Kapoor And Sonam Kapoor

Anil Kapoor And Anand Ahuja

Anil Kapoor And Sonam Kapoor

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है, “जन्मदिन मुबारक हो, डैडी! आपका साहस, नम्रता और गर्मजोशी मुझे हमेशा प्रेरित करती है। आप जैसा कोई नहीं है और मैं इससे बेहतर पिता की कामना नहीं कर सकती थी। हमारे बीच दूरियां हो सकती हैं, लेकिन आप मेरे दिल हैं, इसलिए आप हमेशा मेरे साथ हैं। मुझे आपसे प्यार है!”

Anil Kapoor And Sonam Kapoor

Anil Kapoor And Sonam Kapoor

वहीं, अर्जुन कपूर ने अपने हैंडसम चाचा को बर्थडे विश करते हुए कई सारी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें अनिल कपूर के साथ अर्जुन के बचपन की यादों से लेकर जवानी तक की झलकियां मौजूद हैं। इनमें से एक फोटो में अर्जुन कपूर ने बताया है कि, सास 2060 तक वह भले ही बुड्ढे हो जाए, लेकिन अनिल कपूर हमेशा जवां रहेंगे।

Anil and Arjun Kapoor

Anil, Rhea and Arjun Kapoor

Anil Kapoor With Arjun and Ranbir

Anil Kapoor and Arjun Kapoor

इन तस्वीरों के साथ अर्जुन ने चाचा अनिल को एक कविता के जरिए बर्थडे विश किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यूथ का खजाना, जोशीला जवानी का नमूना। सिर्फ एवरग्रीन ही नहीं, ऐसी एवरलास्टिंग ब्यूटी कभी देखी ही नहीं। उनकी उम्र एक वाइन की तरह लगती है और सभी अभिनेताओं को मदहोश कर देती है। दिन-ब-दिन जवान होते रहते हैं, तो इनका क्या कसूर है। यह अनिल कपूर का एक जिज्ञासु मामला है! नोट: हैप्पी बर्थडे मेरे झकास चाचू। क्या नाटक है!”

Anil Kapoor and Arjun Kapoor

(ये भी पढ़ें- 'FIR' फेम विपुल रॉय ने गर्लफ्रेंड मेलिस एटिसी को दिया रोमांटिक सरप्राइज, जल्द करेंगे शादी)

वहीं, अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी अपने चाचू अनिल को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है और लिखा है, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे। आप एक साल और जवान हो गए। इसे मारना जारी रखें। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।"

Janhvi Kapoor's Post For Anil kapoor

(ये भी पढ़ें- नुसरत जहां बोलीं- 'मैंने कोई गलती नहीं की, मेरे बच्चे के पास एक सामान्य पिता हैं')

फिलहाल, हम भी अनिल कपूर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको सोनम और अर्जुन द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.