सोनम कपूर ने अपने बर्थडे पर पहनी थी 4 लाख की ड्रेस व ज्वैलरी, देखें एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें

बीते दिनों, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट व ज्वैलरी पर 4 लाख रुपये खर्च किए थे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

सोनम कपूर ने अपने बर्थडे पर पहनी थी 4 लाख की ड्रेस व ज्वैलरी, देखें एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें

ग्लैमर वर्ल्ड में अपने फैशन सेंस के चलते चर्चा बटोरने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सोनम ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास पहचान नहीं बनाई है, लेकिन फैशन इंडस्ट्री में उन्हें ‘फैशनिस्टा’ कहा जाता है। अपने ड्रेसिंग सेंस और फैशन चॉइस की ही बदौलत एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट तक अपनी छाप छोड़ी है। हाल ही में, सोनम कपूर अपने दोस्तों के साथ एक डिनर पार्टी में गई थीं, जहां उनकी खूबसूरत ड्रेस ने लोगों को कायल बना दिया और इस ड्रेस की कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

Sonam kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, सोनम कपूर ने एक्टर रणवीर कपूर के साथ फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म उस वक्त की सबसे फ्लॉप फिल्म रही थी। हालांकि, सोनम कपूर ने हार मानने की बजाय आगे बढ़ने का फैसला किया। उन्होंने हिंदी सिनेमा को ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘आयशा’, ‘रांझणा’ और ‘नीरजा’ जैसी फिल्मों में काम किया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एक्ट्रेस ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के संग शादी कर ली थी, जिसके बाद सोनम ज्यादातर लंदन में ही रहती हैं।

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा से करीना कपूर तक लाखों का बैग लेकर चलती हैं ये 10 एक्ट्रेसेस, यहां देखें लिस्ट)

Sonam kapoor outfits

दरअसल, सोनम कपूर का 9 जून 2021 को 36वां बर्थडे था। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने लंदन के पॉपुलर इंडियन रेस्टोरेंट ‘बॉम्बे बस्टल’ में अपने दोस्तों को साथ मजकर धमाल मचाया था। इस खास मौके पर सोनम कपूर के लुक ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। सोनम कपूर ने अपनी बर्थडे पार्टी में व्हाइट कलर की लॉन्ग स्कर्ट और प्लोरल क्रॉप टॉप पहना हुआ था, जिस पर पिंक एंड पर्पल कलर के फूल बने हुए थे। सोनम कपूर ने अपने इस लुक से हर बार की तरह इस बार भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। सोनम कपूर के इस लुक की तस्वीरें एक्ट्रेस की दोस्त क्रिस्टीन नॉर्टन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं।

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से लेकर ऐश्वर्या राय तक, ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां पहनती हैं बेहद महंगे मंगलसूत्र)

Sonam kapoor birthday

सोनम कपूर ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए रोज़ गोल्ड वर्मील डायमंड इयरिंग्स, जिसका लुक पर्ल हुक बालियां वाला था और डायमंड रिंग को कैरी किया था। एक्ट्रेस की इस ज्वैलरी पर छोटे-छोटे फूल बने हुए थे, जो देखने में सिंपल होने के साथ-साथ यूनिक और अट्रैक्टिव लग रहे थे। सोनम की ये ज्वैलरी ब्रिटिश ज्वैलरी डिज़ाइनर Shaun Leane Cherry Blossom के कलेक्शन की थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला छोड़ रखा था, जिसमें वह किसी परी से कम नहीं लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें: यहां देखें सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर की अनदेखी तस्वीरें, बेडरूम से किचन तक सबकुछ है खास)

Sonam kapoor birthday look

सोनम कपूर का ये लुक जितना सुंदर था, उतना ही एक्सपेंसिव भी था। एक्ट्रेस की इस स्कर्ट व टॉप को डिजाइनर Emilia Wickstead द्वारा डिजाइन किया गया था, जिसकी कीमत 1,37,470 रुपये है। वहीं, Shaun Leane Cherry Blossom कलेक्शन से निकली बालियों की कीमत 1,96,530 रुपये थी और मोती व हीरे की अंगूठी की कीमत 56,900 थी। इस हिसाब से सोनम ने अपना बर्थडे लुक को तैयार करने के लिए कुल 3,90,900 खर्च किए हैं। यानी कि एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पर सिर्फ अपने लुक को निखारने के लिए लगभग 4 लाख रुपये खर्च किए हैं।

Sonam kapoor birthday photo

Sonam kapoor jewellary

सोनम कपूर सिर्फ अपने बर्थडे या फिर रेड कार्पेट पर ही अपने लुक के जरिए सबका ध्यान अपनी ओर खींचने का काम नहीं करती हैं, बल्कि एक्ट्रेस ने अपने हसबैंड आनंद अहूजा के बर्थडे पर भी अपने लुक से फैंस को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने अपने पति आनंद अहूजा के जन्मदिन के मौके पर सरप्राइज पिकनिक का आयोजन किया था। इस दौरान सोनम कपूर ने अपने लिए पेस्टल रंग की लंबी हाथी दांत वाली जैकेट और सिल्क पैंट को चुना था। इसके दौरान एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुलकर रखकर अपने लुक को पूरा किया था। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

sonam kapoor husband

Sonam kapoor birthday

फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि, सोनम कपूर बॉलीवुड की ‘स्टाइल आइकॉन’ हैं। तो आपको एक्ट्रेस का ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.