सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने सबके सामने ठीक किए पत्नी के जूते, शरमाती दिखीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सामने अपनी पत्नी के जूते ठीक किए। इसने वहां मौजूद सभी लोगों का ​दिल जीत लिया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने सबके सामने ठीक किए पत्नी के जूते, शरमाती दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) एक स्टाइल आइकन हैं और उनका फैशन गेम हमेशा आनपॉइंट रहता है। उन्होंने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी और लंदन में शिफ्ट हो गई थीं। इस जोड़े ने 20 अगस्त 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने वायु कपूर आहूजा रखा है। सोनम और आनंद चार साल से अधिक समय से हमारे दिलों पर राज कर रहे हैं। 

sonam

सोनम और आनंद की शादी को भले ही चार साल से अधिक​ का समय हो गया है, लेकिन उनके बीच अभी भी एक न्यूली मैरिड कपल की तरह ही प्यार देखने को मिलता है। हाल ही में इसका एक खूबसूरत नजारा तब देखने को मिला, जब 23 नवंबर 2022 को सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने दिल्ली में एक स्टोर लॉन्च इवेंट में शिरकत की। बेटे को जन्म देने के बाद यह सोनम की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी, जिसमें आनंद भी उनके साथ थे। नई मां ने अपने स्टाइल गेम के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मोशिनो आउटफिट में सोनम हमेशा की तरह स्टाइलिश दिखीं और मैचिंग ब्लैक शूज के साथ अपने लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर आनंद आहूजा ने एक भूरे रंग की जैकेट और एक सफेद टी-शर्ट का विकल्प चुना था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब कपल पैपराजी के लिए पोज़ दे रहा था, तो आनंद ने अपनी पत्नी सोनम के प्रति अपने क्यूट हाव-भाव से सबका दिल जीत लिया। हुआ यूं कि एक्ट्रेस अपने जूतों में असहज महसूस कर रही थीं और यह उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। आनंद अपनी पत्नी की बेचैनी पर ध्यान देते ही उनके जूते के फीते ठीक करने लगे। इस पर सोनम शरमाती हुई नजर आईं। यहां देखें झलकियां।

sonam anand

sonam anand

sonam anand

इस बीच, सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा अपने बेटे वायु के लिए सबसे अच्छे डैडी बनने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 9 सितंबर 2022 को उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से अपने और अपने बेटे वायु के लिए खरीदे गए क्यूट स्नीकर्स की एक तस्वीर साझा की थी। स्नीकर्स की स्टाइलिश जोड़ी एक-दूसरे से बिल्कुल मिलती-जुलती थी और यह आनंद के बेटे के लिए बिल्कुल परफेक्ट गिफ्ट था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "सबसे हालिया पिकअप।" सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया प्रेग्नेंसी के बाद का लुक, वायु के जन्म के 3 महीने के भीतर हुईं फिट, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

anand

हमें सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के बीच का प्यारा पल बहुत पसंद आया। तो आपका इस बारे में क्या ​कहना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.