सोनम कपूर ने ब्लैक कलर की ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखाया अपना मैटरनिटी फैशन

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए काफी स्टाइलिश लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सोनम कपूर ने ब्लैक कलर की ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखाया अपना मैटरनिटी फैशन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने हमेशा जाहिर किया है कि, वह एक फैशनिस्टा हैं। वेस्टर्न से ट्रेडिशनल तक, सोनम ने अपना फैशन गेम ऑन-पॉइंट रखा है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दिनों में वह कैसे पीछे रह सकती हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने मैटरनिटी फैशन से लोगों को हैरान कर दिया है। आइए आपको दिखाते हैं उनका लेटेस्ट लुक।

Sonam Kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। शादी के बाद अब एक्ट्रेस मां बनने जा रही हैं। उन्होंने मार्च 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और तब से वह लगातार अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी और मैटरनिटी लुक से लोगों को लुभा रही हैं।

(ये भी पढ़ें- GF तेजस्वी के लिए बहुत पजेसिव हैं करण कुंद्रा, किसी और के साथ छोटी गाड़ी में देखना मंजूर नहीं)

Sonam Kapoor

अब आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक। दरअसल, रिया कपूर अपनी बहन सोनम कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए अपने पति करण बूलानी के साथ लंदन में हैं। दोनों बहनें एक-दूसरे के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। रिया ने 11 जून 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों और वीडियोज की एक सीरीज शेयर की है। फोटोज और वीडियोज में टेस्टी खाने से लेकर मस्ती करने तक की झलकियां देखी जा सकती हैं। हालांकि, ये सोनम की तस्वीर है, जिसने हमारा ध्यान खींचा। ब्लैक पैंट के साथ ब्रालेट और ओपन कोट में सोनम ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। वह इसमें बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

इससे पहले, सोनम कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां सामने आई थीं। सोनम सफेद रंग की ड्रेस में काफी प्यारी लग रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। उनके साथ उनकी बहन रिया कपूर, पति आनंद आहूजा और उनके दोस्त भी दिख रहे थे।

(ये भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब के बर्थडे से 10 दिन पहले दिया प्यारा सरप्राइज, एक्टर ने लुटाया प्यार)

फिलहाल, सोनम कपूर ने वाकई अपने मैटरनिटी लुक से सभी प्रेग्नेंट महिलाओ को प्रेरित किया है। वैसे, आपको सोनम का लेटेस्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.