सोनम कपूर ने बेटे के जन्म के तीन महीने बाद रेड कार्पेट पर की एंट्री, रेड गाउन में दिखीं स्टनिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बेटे वायु कपूर आहूजा के जन्म के तीन महीने बाद रेड कार्पेट पर एंट्री की और अपने लुक से सभी को इंप्रेस कर दिया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

सोनम कपूर ने बेटे के जन्म के तीन महीने बाद रेड कार्पेट पर की एंट्री, रेड गाउन में दिखीं स्टनिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को फैशन आइकन माना जाता है। वह अपने फैशन गेम को हमेशा ऑनपॉइंट रखती हैं। अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के जन्म के तीन महीने बाद ही सोनम फैशन वर्ल्ड में वापस लौट आई हैं और आते ही अपने लुक से सभी को इंप्रेस कर दिया है। हाल ही में, सोनम ने मां बनने के बाद पहली बार रेड-कार्पेट पर उपस्थिति दर्ज कराई और उनका लुक लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा।

sonam kapoor

दरअसल, सोनम ने मां बनने के बाद पहली बार फैशन इवेंट 'रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में हिस्सा लिया और अपने लुक से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 2 दिसंबर 2022 को सोनम कपूर आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ड्रामेटिक रेड गाउन में बेहद स्टाइलिश और स्टनिंग दिख रही थीं। अपने बालों को एक स्लीक बन में बांधकर सोनम ने रेड कार्पेट पर ग्लैम मेकअप का ऑप्शन चुना था। वीडियो शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा, "कुछ समय बाद।"

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

sonam kapoor

सोनम कपूर ने 'सी फिल्म फेस्टिवल' में वैनिटी फेयर डिनर के दौरान पीले रंग का फ्लेयर्ड गाउन पहना था। उनकी इस शानदार ड्रेस की नेकलाइन पर एक ड्रामेटिक पैटर्न दिखाई दिया, जिसने उनके ओवरऑल लुक में ओम्फ फैक्टर जोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को हैवी ज्वेलरी के बजाय सिर्फ लॉन्ग इयररिंग्स के साथ पूरा किया था और कहने की जरूरत नहीं है कि सोनम इस लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। 

sonam kapoor

sonam kapoor

(सोनम कपूर अपने एयरपोर्ट लुक के लिए बेरहमी से हुईं ट्रोल,उनका लुक देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें)

वैसे, सिर्फ हम ही नहीं, सोनम कपूर के लुक से उनके पति आनंद आहूजा और बहन रिया कपूर भी काफी इंप्रेस दिखे। रिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पीला गाउन पहने सोनम की एक तस्वीर शेयर की और इस बात पर आश्चर्य जताया कि कैसे नई मां अपने फैशन गेम को शानदार ढंग से पेश कर रही हैं। वहीं, आनंद ने रिया की स्टोरी को रीशेयर करते हुए अपनी प्यारी पत्नी सोनम की हौसला अफजाई किया। 

anad ahuja

वैसे, ये तो सभी जानते हैं कि सोनम का फैशन व लुक्स हमेशा इंस्पायरिंग होता है और वह हमेशा अपने आउटफिट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। 1 दिसंबर 2022 को सोनम ने गौरांग शाह द्वारा डिज़ाइन किए गए पीले रंग के अनारकली सूट में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। भारी ज्वेलरी को छोड़कर उन्होंने आम्रपाली ज्वेलरी के पर्ल डैंगलर्स की एक जोड़ी के साथ अपने लुक को निखारा था। इस लुक के लिए सोनम ने न्यूड मेकअप का विकल्प चुना था और हरे रंग की बिंदी व गजरा से सजे बन के साथ अपने लुक में चार-चांद लगा दिए थे। 

sonam kapoor

sonam kapoor

फिलहाल, आपको सोनम का रेड कार्पेट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.