सोनम कपूर ने ब्लू पैंट सूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति आनंद और पिता अनिल कपूर संग आईं नजर

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में, पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट की गईं। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोनम कपूर ने ब्लू पैंट सूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति आनंद और पिता अनिल कपूर संग आईं नजर

एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर उस समय तहलका मचा दिया, जब उन्होंने 21 मार्च 2022 को घोषणा की थी कि, वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अनाउंसमेंट के लगभग दो दिन बाद सोनम और आनंद ने अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई है। अभिनेत्री, जो इस समय मुंबई में हैं, वह हाल ही में अपने पति और पिता के साथ स्टोर लॉन्च के लिए एक प्रोग्राम में पहुंचीं। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।

Sonam Kapoor and Anand Ahuja

सोनम के साथ उनके डैड अनिल कपूर भी थे, जो हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे। कपूर परिवार एक स्टोर लॉन्च में शामिल हो रहे थे, जिसमें सोनम के भाई और अभिनेता हर्षवर्धन कपूर भी मौजूद थे। लगभग चार महीने की गर्भवती सोनम ने नीले रंग के पैंट सूट के साथ व्हाइट टी-शर्ट कैरी किया था। सोनम और उनके परिवार के अलावा, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम और पत्रलेखा जैसी कई हस्तियां इस प्रोग्राम में उपस्थित थीं।

sonam

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी पर पिता अनिल और सासू मां प्रिया आहूजा ने जाहिर की अपनी फीलिंग्स)

रिया कपूर ने बहन सोनम के इस लुक की दो तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह कैमरे के लिए पोज दे रही हैं, वहीं पति आनंद जोर से हंसते हुए दिख रहे हैं। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। 

sonam kapoor

sonam kapoor

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत 'एटीट्यूड' दिखाने पर हुईं ट्रोल, नेटिजन्स ने कहा- 'गवांर' और 'घमंडी नंबर 1')

सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी। शादी के करीब 4 साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। 21 मार्च 2021 को सोनम कपूर ने अपने ​आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अपने मैटरनिटी फोटोशूट में उन्हें आनंद आहूजा के साथ पोज़ देते हुए देखा जा सकता है।

Sonam Kapoor and Anand Ahuja

Sonam Kapoor and Anand Ahuja

Sonam Kapoor and Anand Ahuja

इसे शेयर करते हुए सोनम कपूर ने ​कैप्शन में लिखा था, "चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।” 

sonam kapoor

फिलहाल, एक्ट्रेस सोनम कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.