सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी पर पहली बार की बात, कहा- 'शुरुआती 3 महीने कठिन थे'

हाल ही में, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी पहली प्रेग्नेंनसी जर्नी के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि, शुरुआती 3 महीने उनके लिए चुनौतीपूर्ण थे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी पर पहली बार की बात, कहा- 'शुरुआती 3 महीने कठिन थे'

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ 21 मार्च 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उनकी अचानक की गई इस अनाउंसमेंट से हर कोई हैरान था। सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ शादी रचाई थी। शादी के करीब 4 साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है। 

sonam

पहले ये जान लीजिए कि, 21 मार्च 2022 को सोनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर घोषणा की थी कि, वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से कई तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें वो काले रंग की मोनोकिनी पहने हुए और अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, "चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।” 

sonam

sonam

(ये भी पढ़ें-शाहरुख खान की बेटी सुहाना 'मिस्ट्री बॉय' के साथ हुईं स्पॉट, कार में चेहरा छिपाते दिखे दोनों)

अब सोनम कपूर ने 'वोग इंडिया मैगजीन' के साथ बातचीत में अपनी प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि, वो प्रॉपर फूड या व्यायाम करने की कोशिश करने के बजाय खुद को स्वस्थ रखने पर ध्यान दे रही हैं। ये साझा करते हुए कि, उनकी गर्भावस्था ने उन्हें स्वस्थ मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया। सोनम ने कहा, ''मैंने आज सुबह नाश्ते में एक डोसा खाया। अगर आप अपने भीतर एक और जीवन धारण करना चाहते हैं, तो आपको स्वयं का सम्मान करना होगा।''

sonam

सोनम कपूर आहूजा 36 साल की उम्र में मां बनने जा रही हैं और अब वो चार महीने की गर्भवती हैं। बातचीत में आगे सोनम ने खुलासा किया कि, प्रेग्नेंट होना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंनें कहा कि, पहले तीन महीने एक तरह से कठिन थे, जिसके लिए वो तैयार नहीं थीं। ये खुलासा करते हुए कि, वो मातृत्व की अपनी नई यात्रा से हैरान नहीं हैं। बकौल सोनम, ''यह कठिन रहा है। कोई भी आपको नहीं बताता कि, ये कितना कठिन है। हर कोई आपको बताता है कि, ये कितना अद्भुत है।''

sonam

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ने हील्स पहनने पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब, कहा- 'मैं मैराथन नहीं दौड़ रही थी')

कुछ दिन पहले, 'ई-टाइम्स' की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, सोनम कपूर तीन महीने से अधिक की गर्भवती हैं। कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने सोनम की गर्भावस्था के बारे में बताया था और खुलासा किया था कि, उनके ज्यादातर रिश्तेदार भी उनकी गर्भावस्था से अनजान थे, क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में बाहर जाने से परहेज किया था।

sonam

(ये भी पढ़ें-पायल रोहतगी संग शादी पर बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह ने की बात, बेबी प्लानिंग के सवाल पर भी दिया जवाब)

फिलहाल, हम सोनम को उनके आने वाले बच्चे के लिए बधाई देते हैं। वैसे, आपको ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.