सोनम कपूर ने अपने पोस्टपार्टम वर्कआउट रूटीन का किया खुलासा, जिसने वजन कम करने में की मदद

नई मां सोनम कपूर ने अपने पोस्टपार्टम वर्कआउट रूटीन की शानदार झलकियां साझा की हैं और खुलासा किया कि कैसे वह अपने रविवार की सुबह बिताती हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोनम कपूर ने अपने पोस्टपार्टम वर्कआउट रूटीन का किया खुलासा, जिसने वजन कम करने में की मदद

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके प्यारे पति आनंद आहूजा को 20 अगस्त 2022 को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला था। इस जोड़े ने प्यार से अपने राजकुमार का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है। वायु को जन्म देने के चार महीने के भीतर ही उनकी मां वापस फिट हो गई हैं और सभी नई मांओं के लिए गोल्स सेट कर रही हैं। सोनम मां के सभी कर्तव्यों को पूरा करती दिख रही हैं, लेकिन उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद के वजन को भी काफी कम कर लिया है और अपने पुराने शेप में वापस आ गई हैं। निस्संदेह, उनके फैंस इसके पीछे का कारण जानने के लिए उत्सुक हैं। तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

sonam

18 दिसंबर 2022 को सोनम कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने पोस्टपार्टम वर्कआउट रूटीन की शानदार झलकियां साझा कीं। उन्होंने अपनी न्यूट्रिशनिस्ट और पाइलेट्स ट्रेनर राधिका कार्ले की स्टोरी को रिपोस्ट किया, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे वह अपने रविवार की सुबह बिताती हैं। नई-नवेली मां सोनम को टैग करते हुए राधिका ने अपने वर्कआउट रूटीन की एक झलक दी और बताया कि सोनम अपने रविवार को पिलेट्स करने में बिताती हैं। 

Sonam Kapoor Reveals Her PostPartum Workout Routine

न्यूट्रिशनिस्ट और पाइलेट्स ट्रेनर द्वारा साझा किए गए वीडियो में सोनम एक श्रग, जॉगर पैंट और मोजे के साथ एक ब्रालेट सहित एक ऑल-ब्लैक आउटफिट में स्टनिंग लग रही थीं। वह कैप्चर किए जाने के दौरान कुशलता से अपना वर्कआउट करती नजर आईं। सोनम के मैसी बन और बिना मेकअप वाले चेहरे ने उनके वर्कआउट लुक को पूरा किया और उन्होंने वास्तव में शानदार गोल दिए।

Sonam Kapoor Reveals Her PostPartum Workout Routine

Sonam Kapoor Reveals Her PostPartum Workout Routine

Sonam Kapoor Reveals Her PostPartum Workout Routine

Sonam Kapoor Reveals Her PostPartum Workout Routine

सोनम को अपनी पीढ़ी की फैशनिस्टा के रूप में जाना जाता है और वह हर सार्वजनिक उपस्थिति के साथ इंटरनेट पर राज करना सुनिश्चित करती हैं। डिलीवरी के बाद भी वह पोस्टपार्टम प्रेग्नेंसी ग्लो बिखेरते हुए खुद की प्यारी झलकियां साझा करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। उदाहरण के लिए, 1 दिसंबर 2022 को सोनम ने फेमस डिजाइनर गौरांग शाह ​के कलेक्शन से पीले रंग की शानदार अनारकली पहने हुए अपनी शानदार तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने अपने लुक को पर्ल इयररिंग्स, सटल मेकअप और गजरे से सजे बन के साथ पेयर किया था। सोनम कपूर ने दिए नेचुरल डिलीवरी पर टिप्स, स्ट्रेच मार्क्स ना होने के कारण का भी किया खुलासा। इस बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Sonam Kapoor Reveals Her PostPartum Workout Routine

Sonam Kapoor Reveals Her PostPartum Workout Routine

इतना ही नहीं, सोनम का प्रेग्नेंसी के बाद का लुक सभी न्यू मॉम्स के लिए इंस्पिरेशनल हो सकता है। मिसाल के तौर पर 3 दिसंबर 2022 को सोनम ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, जब उन्होंने रेड कार्पेट पर एंट्री की थी।उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपने नवजात बेटे को घर वापस छोड़ने से घबरा रही थीं। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया था कि यह उनके लिए केवल उनकी मां सुनीता कपूर और बहन रिया कपूर की वजह से संभव हो सका, जो उनके बच्चे की देखभाल के लिए वहां थीं। और निस्संदेह रेड कार्पेट पर उनका हर लुक आउट-ऑफ-द-बॉक्स और आकर्षक था।

sonam

सोनम एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं। उनका सोशल मीडिया हैंडल न केवल उनके लुक्स की शानदार झलकियों से भरा हुआ है, बल्कि उनके परिवार के साथ क्यूट मोमेंट्स भी हैं। उदाहरण के लिए, जब 20 नवंबर 2022 को उनका बेटा वायु तीन महीने का हुआ था, तो प्यारी मां ने अपने फैंस को बच्चे के प्यारे क्षणों के साथ खुश कर दिया था। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर वायु के पहले वेकेशन से एक सुंदर वीडियो साझा किया था, जिसने हमारे दिलों को पिघला दिया था। 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, सोनम के पोस्ट-पार्टम वर्कआउट रूटीन पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.