पत्नी सोनम कपूर की इस आदत से सबसे ज्यादा चिढ़ते हैं आनंद आहूजा, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने इंस्टाग्राम के एक फीचर को ट्राई किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी किस आदत से पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) सबसे ज्यादा चिढ़ते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पत्नी सोनम कपूर की इस आदत से सबसे ज्यादा चिढ़ते हैं आनंद आहूजा, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ से इन दिनों पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। सुरक्षा के चलते भारत देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। सभी सेलिब्रिटी भी सेल्फ क्वारनटीन (Self Quarantine) में हैं। फिल्म और सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है, लेकिन घर में रहते हुए भी सितारे लगातार सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव हैं, साथ ही अपनी हर एक्टिविटी फैंस तक शेयर कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने इंस्टाग्राम के एक फीचर को ट्राई किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी किस आदत से पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) सबसे ज्यादा चिढ़ते हैं।

दरअसल, सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर नेवर हैव आई एवर फीचर में कुछ मजेदार सवालों के जवाब दिए। उसमें एक सवाल आया है कि मैंने कभी किसी को बिना बताए उसका टूथब्रश इस्तेमाल नहीं किया है। सोनम ने जवाब दिया- हमेशा आनंद आहूजा का टूथब्रश बिना बताए इस्तेमाल करती हूं जिससे वह सबसे ज्यादा चिढ़ते हैं। (ये भी पढें: दीपिका कक्कड़ अपनी ननद सबा इब्राहिम संग कुछ ऐसे ले रही हैं शॉपिंग के मजे, देखिए ये शानदार पोस्ट)  

sonam kapoor instagram story

सोनम कपूर ने पिता अनिल कपूर और बहन रिया कपूर को किया याद

सोनम लॉकडाउन में अपनी फिटनेस का भी काफी ख्याल रख रही हैं। उन्होंने हाल ही में वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया था। लॉकडाउन में सोनम अपने परिवार को बहुत याद कर रही हैं। उन्होंने बहन रिया और पिता अनिल कपूर के साथ बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- अनिल कपूर और रिया कपूर मैं आपको बहुत याद कर रही हूं। बता दें कि एक्ट्रेस सोनम कपूर इस समय पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में हैं। खुद को बिजी रखने के लिए सोनम फैन्स से बातें करती हैं और कुकिंग करती हैं। (ये भी पढ़ें: संजय कपूर ने शेयर की जाह्नवी कपूर की थ्रोबैक फोटो, खुशी और शनाया संग इस क्यूट अंदाज में आईं नजर )

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म द जोया फैक्टर में दलकर सलमान और अंगद बेदी के साथ नजर आईं थी। खबर है कि वह 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल में नजर आएंगी। हालांकि, सोनम ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी ये भी बताएं, और हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: सोनम कपूर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.