सोनम कपूर 2020 में ही कर रही थीं बेबी प्लानिंग, अब बताई देरी की असली वजह

अभिनेत्री सोनम कपूर साल 2020 में ही अपनी प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही थीं। हालांकि, उन्होंने इसे पोस्टपोन कर दिया था। हाल ही में, सोनम ने इस बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोनम कपूर 2020 में ही कर रही थीं बेबी प्लानिंग, अब बताई देरी की असली वजह

एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने 20 अगस्त 2022 को मुंबई में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। इस गुड न्यूज से पूरा कपूर और आहूजा खानदान बेहद खुश हुआ। कपल ने सभी डॉक्टरों, नर्सों, परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों को अपने सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया था। अब एक्ट्रेस अपने मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी पूर्व में की गई प्रेग्नेंसी प्लानिंग के बारे में बात की है। 

sonam

दरअसल, 'वोग इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में सोनम ने स्वीकार किया है कि कोविड-19 के कारण उनके बच्चे की योजना में देरी हुई। अभिनेत्री कुछ समय पहले ही एक बच्चा चाहती थीं और इसके लिए वह अब और इंतजार नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने स्वीकार किया कि 2020 में उन्होंने कहानियां सुनी थीं कि कितने माता-पिता को अस्पतालों में जाने और महामारी के कारण गर्भावस्था के दौरान जटिलताओं का सामना करने के लिए बहुत कुछ झेलना पड़ा। तब उन्होंने इंतजार करने का फैसला किया था।

sonam

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट देबिना बनर्जी ने फ्लोरल ड्रेस में किया मस्त डांस, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखीं सुंदर)

9 जून 2021 को अपने जन्मदिन पर सोनम ने आनंद से कहा था कि वह अब और इंतजार नहीं कर सकतीं और यही वह समय है, जब उन्हें इसकी प्लानिंग करनी चाहिए। इसके बाद अभिनेत्री दिसंबर 2021 में प्रेग्नेंट हुईं। सोनम कपूर ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी उम्र के कारण प्रोजेस्टेरोन शॉट्स लेना शुरू कर दिया था और मुंबई व लंदन में उनका चेकअप हुआ था।

sonam kapoor

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा इन दिनों अपने इस नए चरण का पूरा आनंद ले रहे हैं। बीते दिन, आनंद ने अपने नवजात बेटे को सबसे प्यारा और स्टाइलिश गिफ्ट दिया था। आनंद ने 9 सितंबर 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से चार जोड़ी डैशिंग स्नीकर्स की एक तस्वीर साझा की थी। एक बेबी के लिए स्नीकर्स के अलावा और कोई परफेक्ट गिफ्ट नहीं हो सकता। तस्वीर में हम देख सकते हैं कि कैसे आनंद ने अपने लिए दो जोड़ी और अपने बेटे के लिए दो जोड़ी स्नीकर्स खरीदे थे, जो बिल्कुल एक-दूसरे से मेल खा रहे थे। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ''सबसे हालिया पिकअप।''

anand ahuja

(ये भी पढ़ें- सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र के स्टारडम पर की बात, कहा- 'हर जनेरेशन में सफल होने वाले इकलौते एक्टर')

'बॉलीवुडलाइफ' की एक रिपोर्ट की मानें, तो जल्द ही नए-नवेले माता-पिता सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने बेटे के लिए एक भव्य नामकरण समारोह की मेजबानी करने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने बच्चे को सभी से मिलवाएंगे। समारोह का नाम 'मीट द बेबी' होगा, जहां सोनम और आनंद अपने करीबी दोस्तों व परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में अपने बच्चे के नाम की घोषणा करेंगे। 

sonam

वर्क फ्रंट की बात करें, तो सोनम कपूर अगली बार फिल्म 'ब्लाइंड' में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने अपनी गर्भावस्था से पहले पूरी कर ली थी। यह फिल्म इसी नाम से 2011 में आई कोरियाई फिल्म की रीमेक है।

sonam

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने ननद नीना कोठारी के बेटे अर्जुन को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा प्यारा नोट)

फिलहाल, हमें सोनम के बेटे की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार है। तो क्या आप भी इसके लिए एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.