सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग रोमांटिक वीडियो किया शेयर, प्रेग्नेंसी ग्लो ने बढ़ाई खूबसूरती

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपना प्रेग्नेंसी ग्लो और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग रोमांटिक वीडियो किया शेयर, प्रेग्नेंसी ग्लो ने बढ़ाई खूबसूरती

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड का भरपूर आनंद ले रही हैं। पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं, जिसके लिए दोनों काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। कुछ समय पहले सोनम कपूर अपने पति आनंद के साथ बेबीमून एंजॉय कर रही थीं। अब एक्ट्रेस वहां से लौट आई हैं।

Sonam Kapoor with husband Anand Ahuja

सोनम कपूर ने 7 जून 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने पति पर प्यार बरसा रही हैं और उनके पति भी अपनी लेडीलव को लाड़ कर रहे हैं। वीडियो में सोनम कपूर ने ब्लैक कलर के ब्रालेट और लैगिंग के साथ व्हाइट शर्ट पहन रखी है और अपने लुक को ब्लैक गॉगल्स से स्टाइल किया है। कोई शक नहीं है कि, वह इसमें सुंदर लग रही हैं और उनका प्रेग्नेंसी ग्लो इसमें चार-चांद लगा रहा है।

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने अपना प्रिंसेस कट डायमंड इंगेजमेंट रिंग किया फ्लॉन्ट, मैनीक्योर भी आया नजर)

इस वीडियो के साथ सोनम कपूर ने अपने कैप्शन में लिखा है, “घर वापस। बर्थडे वीक शुरू हो गया।” आपको बता दें कि, 9 जून 2022 को सोनम कपूर अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगी।

इससे पहले, अभिनेत्री इटली के टस्कनी में अपना बेबीमून एंजॉय करने गई थीं। एक्ट्रेस अपने ट्रिप से फैंस को अपडेटेड रख रही थीं और जाहिर कर रही थीं कि, वह अपना बेबीमून खूब एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह अपने पति के साथ मस्ती और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं। इसके साथ सोनम ने कैप्शन में लिखा था, “अपनी दुनिया के साथ। टस्कन सूरज के नीचे।”

सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। इससे पहले, दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। मार्च में सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और तब से वह अपनी प्रेग्नेंसी फेज की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

Sonam Kapoor with hubby Anand

(ये भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ ने परिवार संग लोनावला में मनाया 34वां जन्मदिन, सेलिब्रेशन की फोटोज आईं सामने)

वैसे, आपको सोनम कपूर का लेटेस्ट वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.