सोनम कपूर ने पति आनंद संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, तो बहन रिया कपूर इस बात से हो गईं नाराज

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखकर उनकी बहन रिया कपूर को काफी बुरा लगा है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सोनम कपूर ने पति आनंद संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, तो बहन रिया कपूर इस बात से हो गईं नाराज

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं। वो अपने पति के साथ लंदन में रहती हैं और खास अवसर पर भारत आती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने पति आनंद के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनकी दिवाली सेलिब्रेशन की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Sonam Kapoor With Husband Anand

पहले ये जान लीजिए कि, दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी। शादी के बाद एक्ट्रेस लंदन में शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग या वर्क कमिटमेंट्स और फैमिली से मिलने के लिए वो मुंबई आती रहती हैं। इस साल एक्ट्रेस ने लंदन में दिवाली सेलिब्रेट की, जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने शेयर की हैं।

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने बॉयफ्रेंड रणबीर की एक्स-गर्लफ्रेंड कैटरीना के 'टिप टिप बरसा' गाने पर दी प्रतिक्रिया)

Sonam Kapoor With Husband Anand

दरअसल, सोनम कपूर ने 7 नवंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने अपने लविंग हसबैंड के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में दोनों फर्श पर बैठकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। दूसरी फोटो में सोनम पति आनंद की गोद में बैठी हैं। वहीं, तीसरी फोटो में सोनम कैमरे की ओर देख रही हैं, तो वहीं आनंद अपनी लेडीलव को निहार रहे हैं।

Sonam Kapoor With Husband Anand

Sonam Kapoor With Husband Anand

लुक की बात करें तो, सोनम कपूर ने फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के द्वारा डिजाइन किया हुआ क्रीम कलर का अनारकली सूट पहना था। अपने लुक को एक्ट्रेस ने टाइट बन और स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया था। वहीं, उनके लविंग हसबैंड आनंद ने सोनम संग ट्विनिंग करते हुए मैचिंग कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था।

Sonam Kapoor With Husband Anand

इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने पति आनंद पर प्यार लुटाया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरा पूरा ब्रह्मांड और वह सब कुछ जो सबसे ज्यादा मायने रखता है। आई लव यू आनंद। #everydayphenomenal #diwali।” इस पोस्ट पर उनके पति आनंद ने कमेंट करते हुए लिखा, “बहुत क्यूट मेरी जान! ... मैंने तुमसे कहा था, हालांकि उस पहली तस्वीर में मेरी एक आंख बंद है। मुझे लगता है कि, मेरी एक आंख दूसरी आंख से ज्यादा तेजी से झपकती है।”

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिवाली पर किया था रोका, कबीर खान ने किया था आयोजन, पढ़ें रिपोर्ट)

वैसे तो, सोनम कपूर के द्वारा अपने पति के साथ रोमांटिक होना फैंस को काफी पसंद आ रहा है, लेकिन सोनम द्वारा आनंद को ‘पूरा ब्रह्मांड’ कहे जाने पर उनकी बहन रिया कपूर काफी नाराज हो गई हैं। रिया ने कमेंट में लिखा है, “पूरा ब्रह्मांड? मुझे बुरा लगता है।” इस पर सोनम ने अपनी बहन को रिप्लाई करते हुए कहा, “तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करती हूं मेरी सोलमेट।”

(ये भी पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी ने दुबई में मनाया विवेक ​दहिया का बर्थडे, पति को दिया स्काई डिनर का सरप्राइज)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, सोनम कपूर अपने पति के अलावा अपनी बहन से भी बहुत प्यार करती हैं। तो आपको सोनम द्वारा शेयर की गईं तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- सोनम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.