सोनम कपूर ने बेटे वायु के 6 मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक की शेयर, टेडी बियर थीम केक ने खींचा ध्यान

न्यू मॉम सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु के सिक्स मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन की प्यारी झलकियां साझा की हैं, जिसमें एक टेडी बियर-थीम वाला केक भी था। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोनम कपूर ने बेटे वायु के 6 मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक की शेयर, टेडी बियर थीम केक ने खींचा ध्यान

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने जीवन के सबसे अच्छे फेज 'मदरहुड' का आनंद ले रही हैं। वह और उनके प्यारे पति आनंद आहूजा ने 20 अगस्त 2022 को अपने बेबी बॉय वायु के आगमन के साथ पहली बार पैरेंटहुड को अपनाया था। हालांकि, बिंदास मां ने अभी तक अपने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है। हालांकि, वह लगातार अपने लाखों फैंस को उसके बढ़ते दौर की क्यूट झलकियों से अपडेट करती रहती हैं। अब लाडले के सिक्स मंथ बर्थडे को उनकी मां ने उत्सव के साथ मनाया है।

Anand Ahuja Sonam Kapoor

सोनम कपूर के बेटे वायु का हाफ बर्थडे सेलिब्रेशन

21 फरवरी 2023 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु के हाफ बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियों की एक सीरीज साझा की है। पहली स्टोरी में हम एक ब्लू कलर का बुना हुआ स्वेटर देख सकते हैं। अन्य स्टोरीज में एक शानदार टेडी बियर-थीम वाले केक की झलक है, जिसके नेमप्लेट पर लिखा है, "हैप्पी 1/2 बर्थडे वायु।" जिसे खूबसूरती से गेंदों और अन्य सामानों से सजाया गया है। इतना ही नहीं, वायु के हाफ बर्थडे के जश्न में चॉकलेट केक से भरी एक प्लेट भी थी, जो दिखने में बहुत ही स्वादिष्ट लग रही थी। 

sonam

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor

सोनम कपूर ने बेटे को विश किया था 6 मंथ बर्थडे

20 फरवरी 2023 को सोनम ने अपने इंस्टा हैंडल से बेबी बॉय वायु के प्यारे पलों को साझा किया था। पहली तस्वीर में सोनम व वायु नाइट सूट में थे और दोनों को एक गेंद से खेलते हुए देखा गया था। अगले वीडियो में हम देख सकते हैं कि कैसे वायु जमीन पर लेटकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पलों को साझा करते हुए सोनम ने बताया कि यह दुनिया का सबसे अच्छा काम है और वह व आनंद इससे अधिक कुछ और नहीं मांग सकते थे।

sonam

sonam

sonam

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब आनंद आहूजा ने पत्नी सोनम-बेटे वायु की खूबसूरत तस्वीर की थी शेयर

25 जनवरी 2023 को आनंद आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी वाइफ सोनम और बेटे वायु की एक प्यारी फोटो शेयर की थी। फोटो में सोनम बिना मेकअप और मेसी बन के साथ ब्लू-एंड-व्हाइट स्ट्राइप्ड नाइट सूट पहने हुए थीं। दूसरी ओर, वायु ने जानवरों के प्रिंट वाला सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ था, जबकि वह अपनी मां सोनम की गोद में लिपटे ​हुए थे। जब सोनम कपूर ने बताया ​पति आनंद आहूजा से क्यों की शादी? पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Sonam Kapoor

फिलहाल, सोनम के हाथ बर्थडे की झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.