सोनम कपूर ने बेबीमून से पति आनंद आहूजा संग तस्वीरें कीं शेयर, प्रेग्नेंसी ग्लो आया नजर

जल्द ही मां बनने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ बेबीमून एंजॉय कर रही हैं। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोनम कपूर ने बेबीमून से पति आनंद आहूजा संग तस्वीरें कीं शेयर, प्रेग्नेंसी ग्लो आया नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को उनके अद्भुत अभिनय कौशल के लिए जाना जाता है, जिसे उन्होंने अपनी कई फिल्मों से साबित भी किया है। यही नहीं, वह बॉलीवुड की फैशनिस्टा भी हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर कपड़ों के लिए अपने प्यार की एक झलक देती रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस सभी को मैटरनिटी फैशन गोल दे रही हैं। सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा माता-पिता बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

sonam kapoor

सोनम कपूर 8 मई 2018 को अपने सपनों के राजकुमार आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। 22 मार्च 2022 को सोनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने जीवन के नए चरण की घोषणा की थी। उन्होंने ब्लैक कलर की मोनोकिनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने पति आनंद के साथ तस्वीरें शेयर की थीं।

sonam kapoor

sonam kapoor

(ये भी पढ़ें- सिद्धू मूसे वाला को दूल्हे की तरह सजाकर दी गई विदाई, पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकली अंतिम यात्रा)

1 जून 2022 को सोनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ स्टोरीज शेयर की हैं। पहले वीडियो में हम सोनम को अपने पति आनंद के साथ बेबीमून का आनंद लेते हुए देख सकते हैं। वीडियो शूट करते हुए सोनम ने कहा, ''कहां हैं हम? बेबीमूनिंग।'' लेमन कलर के आउटफिट में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनके गोल-मटोल गालों से उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। यहां देखें वो वीडियो और तस्वीरें।

sonam

anand

sonam kapoor babymoon

sonam kapoor babymoon

sonam kapoor babymoon

sonam kapoor babymoon

sonam kapoor babymoon

(ये भी पढ़ें- चारु असोपा ने बेटी को साइकिल से घुमाने से हुई ट्रोलिंग पर कहा- 'लोग मेरे बेटी के लिए चिंतित हैं')

अपनी चौथी शादी की सालगिरह पर आनंद ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी सोनम का एक प्यारा वीडियो साझा किया था। वीडियो में हम सोनम के अनफ़िल्टर्ड वर्जन को देख सकते हैं, जब वह अपने बेबी बंप के साथ सोफे पर आराम कर रही थीं। इसके साथ ही आनंद ने एक प्यारा सा नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था, "प्रेमिका 6 साल, पत्नी 4 साल और जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं, इस साल होने वाली मां के उसके शुरुआती दिन! हैप्पी एनिवर्सरी माय लव #everydayphenomenal।"

'वोग इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में सोनम ने अपनी गर्भावस्था में आने वाली कठिनाइयों के बारे में बात की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि, कोई भी आपको गर्भावस्था में कठिनाई के स्तर के बारे में चेतावनी नहीं देता है। उन्होंने यह भी साझा किया था कि, ऐसे दिन भी थे, जब वह बिस्तर से उठ भी नहीं पाती थीं। सोनम ने कहा था, "कोई भी आपको चेतावनी नहीं देता कि, यह कितना मुश्किल होगा, लेकिन यह मुश्किल है। हर हफ्ते, हर दिन, आपका शरीर विकसित होता है और आपको नई संवेदनाएं होती हैं। मुझे कभी-कभी नींद नहीं आती, क्योंकि मुझे बाथरूम जाना पड़ता है, कभी-कभी मैं मैं 10-12 घंटे सो रही हूं और मुझे कोई नहीं जगा सकता। मैं आमतौर पर जल्दी उठने वाली हूं।"

sonam

(ये भी पढ़ें- दीपक चाहर ने गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज संग की शादी, गोल्डन लहंगे में खूबसूरत दिखीं दुल्हन)

फिलहाल, हम सोनम और आनंद के बेबीमून की और तस्वीरें देखने का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको सोनम द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.