नए साल पर रोमांटिक हुईं सोनम कपूर, शेयर की पति आनंद आहूजा संग लिप-लॉक वाली फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने नए साल के मौके पर पति आनंद आहूजा के साथ लिप-लॉक करते हुए एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नए साल पर रोमांटिक हुईं सोनम कपूर, शेयर की पति आनंद आहूजा संग लिप-लॉक वाली फोटो

साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है। पूरी दुनिया नए साल का दिल खोलकर स्वागत कर रही हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी नए साल का सेलिब्रेशन साफ देखा जा रहा है। कई स्टार्स आज का दिन अपने घर में परिवार के साथ एन्जॉय कर रहे हैं, तो कुछ दोस्तों के साथ वेकेशन पर निकल चुके हैं, जिनकी तस्वीरें भी सामने आई थीं, नए साल के इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ लिप-लॉक करती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ सोनम कपूर ने एक प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा है। तो आइए आपको सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) की रोमांटिक तस्वीर दिखाते हैं।

पति के साथ लिप-लॉक

दरअसल, सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ लिप लॉक करती हुई नजर आ रही हैं। (ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित के लिए साल 2020 रहा बहुत ही अच्छा, पति और बच्चों संग शेयर की पुरानी यादें)

इस रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं अपने जीवन में आपके प्यार को लेने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। यह साल प्यार, परिवार, दोस्तों, काम, यात्रा, आध्यात्मिक विकास और बहुत कुछ से भरा होने वाला है। मैं सिर्फ अपने जीवन के सबसे अच्छे समय का इंतजार कर रही हूं। हम कड़ी मेहनत करेंगे और जीवन को पूरी तरह से जिएंगे। हम बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेंगे।’

सोशल मीडिया पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। महज तीन घंटे में इस तस्वीर को 2 लाख 31 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक्ट्रेस की इस फोटो पर कमेंट करने वालों की बाढ़ सी आ गई है। खास बात ये है कि तस्वीर पर उनके पति आनंद ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, 'डरावनी फोटो! लव यू सोनम कपूर।' इसके साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी बनाई है।

लंदन में हैं सोनम कपूर

सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आनंद के साथ लंदन में हैं। वह पिछले साल जुलाई में ही अपने पति आनंद के साथ लंदन गई थीं, जिसका जिक्र एक्ट्रेस ने फिल्म क्रिटिक्स अनुपम चोपड़ा के साथ एक वीडियो चैट में किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि, ‘लंदन की फ्लाइट जैसे ही शुरू हुई मैंने भारत से वापस घर आने का फैसला किया, क्योंकि मेरे पिता (अभिनेता अनिल कपूर) 63 वर्ष के हैं। उन्हें यह कहना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता, लेकिन सच है कि उनकी उम्र 63 वर्ष हो गई है। हम सभी लंदन में आनंद की दादी के साथ रह रहे हैं। वह लगभग 80 साल की हैं। सच कहूं तो मेरे पति के घर में कोई भी नहीं था, जो उनका ध्यान रख सके। इसलिए आनंद और मैंने फ्लाइट से वापस घर आने का फैसला लिया और अपनी जिम्मेदारी निभाई।'

कपल की प्यारी लव स्टोरी

आइए एक नजर डाल लेते हैं सोनम और आनंद आहूजा की लवस्टोरी पर। सोनम और दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद की पहली मुलाकात साल 2014 में कॉमन फ्रेंड परनिस कुरैशी के जरिए हुई थी। खबरों के मुताबिक, सोनम से पहली मुलाकात के एक महीने बाद ही आनंद ने उन्हें प्रपोज कर दिया था। करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को आनंद आहूजा से शादी रचाई थी। दोनों की शादी को 2 साल हो गए हैं और दोनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें- सास-ससुर, पति व बेटी संग ऐश्वर्या राय बच्चन ने मनाया न्यू ईयर, देखें सेलिब्रेशन की फोटोज)

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने अपनी और पति आनंद की रोमांटिक तस्वीर को शेयर की हैं, जो फैंस को पसंद काफी आईं। तो अब आपको सोनम और आनंद आहूजा की ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.