सोनम कपूर ने दिखाई बेटे वायु के कमरे की झलक, ढेर सारे खिलौनों से सजा दिखा रूम

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने लाडले बेटे वायु कपूर आहूजा के कमरे की झलकियां साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

सोनम कपूर ने दिखाई बेटे वायु के कमरे की झलक, ढेर सारे खिलौनों से सजा दिखा रूम

बॉलीवुड कपल सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) एक बेटे के पैरेंट्स हैं और दोनों अपने पैरेंटहुड फेज को खूब एंजॉय कर रहे हैं। 20 सितंबर 2022 को सोनम और आनंद ने बेटे की वन मंथ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। साथ ही नामकरण सेरेमनी भी आयोजित की थी। उन्‍होंने एक बहुत ही प्‍यारी फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा (Vayu Kapoor Ahuja) रखा है।

Anand Ahuja Sonam Kapoor

हाल ही में, सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु के कमरे की एक झलक दिखाई है। दरअसल, सोनम ने 13 नवंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वायु का कमरा नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि वायु के कमरे की दीवार पर जंगल थीम पेंट किया गया है। वहीं, पूरे कमरे में वुडन वर्क किया गया है। बेड से लेकर हर एक चीज इस कमरे में वुडन की है। पूरा कमरा टॉयज से सजा हुआ है। आप भी देखिए ये तस्वीरें। 

Vayu Kapoor Ahuja Sonam Kapoor Anand Ahuja

Vayu Kapoor Ahuja Sonam Kapoor Anand Ahuja

Vayu Kapoor Ahuja Sonam Kapoor Anand Ahuja

इससे पहले, 21 सितंबर 2022 को संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर ने भी सोनम-आनंद के बेटे वायु के कमरे की एक झलक शेयर की थी। तस्‍वीर में एक वुडन डोर नजर आ रहा था, जिस पर कई मंकी टॉयज लगे हुए थे और डोर के दोनों तरफ दो बड़े मिरर भी नजर आ रहे थे। महीप ने तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा था, "वायु कपूर आहूजा रूम #socute।"

Vayu Kapoor Ahuja Sonam Kapoor Anand Ahuja

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मई 2018 में शादी की थी। ये उस साल की सबसे चर्चित और हाई प्रोफाइल शादी थी। शादी के 4 साल बाद कपल ने पैरेंटहुड को अपनाया था और 20 अगस्त 2022 को सोनम ने बेबी बॉय को जन्म दिया था, जिसका नाम वायु रखा गया है। सोनम कपूर व आनंद आहूजा की शादी की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

Vayu Kapoor Ahuja Sonam Kapoor Anand Ahuja

खैर, हमें तो वायु का कमरा बेहद प्यारा और क्यूट लगा। फिलहाल, आपको वायु के कमरे की झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.