सोनम कपूर की बहन रिया कपूर अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी संग आज करेंगी शादी! तैयारियां शुरू

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी 14 अगस्त 2021 को एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी संग शादी करने वाली हैं। आइए आपको डीटेल में इसके बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सोनम कपूर की बहन रिया कपूर अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी संग आज करेंगी शादी! तैयारियां शुरू

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी व फैशन डिजाइनर रिया कपूर (Rhea Kapoor) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी (Karan Boolani) के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। जी हां, एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया आज यानी 14 अगस्त 2021 को अपने लविंग बॉयफ्रेंड करण संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Rhea Kapoor With her Boyfriend Karan Boolani

पहले ये जान लीजिए कि, प्रोड्यूसर रिया कपूर और करण बुलानी एक-दूसरे को करीब 13 सालों से डेट कर रहे हैं। करण डायरेक्टर और निर्माता हैं, जिन्होंने कई कमर्शियल ऐड्स बनाए हैं। इसके अलावा वो अपनी गर्लफ्रेंड रिया को फिल्म ‘आयशा’ और ‘वेक अप सिड’ में भी असिस्ट कर चुके हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ प्यारा रिश्ता साझा करते हैं, जिसकी वजह से फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बहरहाल, अब ये इंतजार खत्म हो रहा है।

(ये भी पढ़ें- अनिल कपूर की लव स्टोरी: डेट पर जाने के लिए टैक्सी का किराया देती थीं पत्नी सुनीता, ऐसी है कहानी)

Rhea Kapoor With her Boyfriend Karan Boolani

‘इंडिया टुडे’ को एक सोर्स ने बताया है कि, रिया और करण बुलानी 14 अगस्त को अनिल कपूर के जुहू वाले घर में सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी बेहद ही गुपचुप तरीके से होने वाली है, जहां सिर्फ फैमिली और करीबी दोस्त शामिल होंगे। उनकी शादी के कार्यक्रम 2-3 दिनों तक चलेंगे। हालांकि, अभी तक कपूर परिवार की ओर से शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Rhea Kapoor With her Boyfriend Karan Boolani

बीती रात यानी 13 अगस्त 2021 को रिया के होने वाले पति करण बुलानी को अनिल कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। रेड कलर की शर्ट और डेनिम जींस में करण काफी हैंडसम लग रहे थे। इसका एक वीडियो फोटोग्राफर योगेन शाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के आखिर में देखा जा सकता है कि, अनिल कपूर के घर में सजावट की जा रही है।

(ये भी पढ़ें- एक प्रैंक कॉल से शुरु हुई थी अनिल कपूर की लवस्टोरी, कुछ इस तरह थामा था सुनीता का हाथ)

वहीं, रिया की बहन सोनम कपूर भी पिछले महीने ही लंदन से मुंबई लौटी थीं। यहां तक कि, सोनम के पति आनंद आहूजा भी मुंबई में ही हैं।

Sonam Kapoor With Hubby Anand Ahuja

6 अक्टूबर 2020 को करण बुलानी के बर्थडे पर रिया कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए अपने बॉयफ्रेंड को बर्थडे विश किया था। पहली तस्वीर में रिया, करण को किस करती नजर आ रही हैं और दूसरी फोटो में दोनों खिलखिलाकर हंस रहे हैं। वहीं, तीसरी फोटो में अनिल कपूर को करण की टाई ठीक करते हुए देखा जा सकता है। चौथी फोटो में रिया और करण कुछ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों ने न केवल रिया और करण के रिश्ते को जाहिर किया था, बल्कि अनिल का अपने होने वाले दामाद संग भी गहरे रिश्ते को दर्शाया था।

Rhea Kapoor With her Boyfriend Karan Boolani

Rhea Kapoor With her Boyfriend Karan Boolani

Rhea Kapoor With her Boyfriend Karan Boolani

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में बताया था कि, उन्होंने करण को अपनी जिंदगी में चुनकर सबसे अच्छा काम किया है। उन्होंने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे पार्टनर। ये सुकून है कि, मैंने आज तक लाइफ में कुछ सही फैसले नहीं लिए हैं, लेकिन जो लाइफ का सबसे जरूरी फैसला था, वो सही लिया है और आपकी वजह से मैं खुद से प्यार करने लगी हूं। आपके साथ 13 साल भी काफी नहीं हैं, ऐसा लगता है कि हम अभी मिले हैं, लेकिन हम सदियों से एक-दूसरे को जानते हैं। #myman’।

Rhea Kapoor With her Boyfriend Karan Boolani

(ये भी पढ़ें- यहां देखें सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर की अनदेखी तस्वीरें, बेडरूम से किचन तक सबकुछ है खास)

फिलहाल, हम रिया कपूर और करण बुलानी की शादी की तस्वीरों को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.