सोनम कपूर के बेटे की पहली झलक आई सामने, मासी रिया कपूर भांजे को देख हुईं भावुक

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने अपने भांजे और एक्ट्रेस के बेबी की पहली झलक शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

सोनम कपूर के बेटे की पहली झलक आई सामने, मासी रिया कपूर भांजे को देख हुईं भावुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बी-टाउन की न्यू मॉम हैं। उन्होंने एक बेटे के रूप में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। अब उनकी बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने अपने भांजे और सोनम के बेटे की पहली झलक दिखाई है। 

SONAM KAPOOR

पहले ये जान लीजिए कि सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आंनद आहूजा के साथ साल 2018 में शादी रचाई थी। 20 अगस्त 2022 को कपल ने अपने बेटे का स्वागत किया था, जिसकी घोषणा कपल ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक नोट के जरिए की थी। नोट में लिखा था, ''20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का सिर झुकाकर स्वागत किया। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। यह केवल शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है। सोनम और आनंद।''

SONAM KAPOOR

अब रिया कपूर ने 22 अगस्त 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें हॉस्पिटल की हैं, जिनमें रिया के साथ उनकी मां सुनीता कपूर और उनके नन्हे भांजे को देखा जा सकता है। हालांकि, फोटोज में सोनम के बेबी का चेहरा एक इमोजी से छिपाया गया है। इन तस्वीरों में रिया काफी इमोशनल भी दिख रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''रिया मासी ठीक नहीं हैं। मासूमियत बहुत ज्यादा है। ये पल अनरियल है। आई लव यू सोनम कपूर, सबसे बहादुर मां और सबसे प्यारे पिता आनंद आहूजा।''

RHEA KAPOOR

RHEA KAPOOR

RHEA KAPOOR

हाल ही में, सोनम ने 'वोग' मैगजीन को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पैरेंटिंग ड्यूटीज को लेकर भी बात की थी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह और आनंद अपने बच्चे की जिम्मेदारी समान रूप से साझा करेंगे? इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, "निश्चित रूप से। मुझे लगता है कि जिस तरह से डैड और मॉम ने हमें पाला है, उसी तरह हम अपने बच्चे को पालेंगे। मुझे याद है कि मेरी मां ने मुझे फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' के सेट पर भेजा था ताकि, मेरे पिता मेरी देखभाल कर सकें, क्योंकि वह मेरे भाई और बहन को संभाल रहे थे, जो उस समय बहुत छोटे थे। हमारे बड़े होने के बाद भी डैड हम सभी के जीवन में पूरी तरह से शामिल हैं। वास्तव में एक निश्चित उम्र के बाद वह हमारे जीवन में मां की तुलना में अधिक शामिल हो गए। मेरे माता-पिता मेरे जीवन में हर मायने में भागीदार हैं, इसलिए मेरे पास एक ठोस वजह है कि अपने बच्चों को सही मूल्यों के साथ बड़ा करूं।”

SONAM KAPOOR

फिलहाल, आपको सोनम के बेटे की ये पहली झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.