सोनम कपूर पीले रंग की ड्रेस में हुईं स्पॉट, होने वाले नानू ने कहा- 'मैं बेबी के लिए एक्साइटेड हूं'

हाल ही में, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस सोनम कपूर मुंबई में स्पॉट की गई हैं। इस दौरान वह पीले रंग की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दीं। आइए आपको दिखाते हैं वह वीडियो।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

सोनम कपूर पीले रंग की ड्रेस में हुईं स्पॉट, होने वाले नानू ने कहा- 'मैं बेबी के लिए एक्साइटेड हूं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। वह अगस्त 2022 में अपने पहले बेबी को जन्म देंगी। हाल ही में, एक्ट्रेस लंदन से मुंबई आ गई हैं, जहां उनके दूसरे बेबी शॉवर के लिए तैयारी हो रही है।

sonam

पहले ये जान लीजिए कि, सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। अब दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। मार्च 2022 में सोनम ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी, जिसे सुनकर उनके फैंस बेहद खुश हुए थे और अब वह उनके बेबी का इंतजार कर रहे हैं।

sonam

(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने कर ली है सगाई! रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस, ललित मोदी ने शादी पर कही ये बात)

14 जुलाई 2022 को सोनम कपूर पीले रंग की ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आईं। इस दौरान वह बेहद खूबूसरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। सामने आए वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें प्रेग्नेंसी की बधाई दे रहे हैं। यहां देखें वीडियो।

सोनम के इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा, "वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।" दूसरे ने कहा, "मुझे उनके कपड़े बहुत पसंद हैं। पता नहीं क्यों।" एक अन्य ने लिखा, "नवजात शिशु का आगमन आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और भाग्य लाए।" यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

sonam

sonam

sonam

इसके अलावा, सोनम कपूर के पिता और एक्टर अनिल कपूर ने बेटी की गर्भवास्था पर बात की है। होने वाला नाना ने कहा कि, वह उत्सुक हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में अनिल ने अपने जीवन में आने वाले नए अध्याय के बारे में बात की, जो बहुत जल्द शुरू होने वाला है।

sonam

बकौल अनिल, "मुझे लगता है कि, यह एक ऐसी भूमिका है, जिसके लिए मैं तैयारी नहीं कर सकता। मुझे इसके बारे में बहुत सहज होना होगा। मैं वास्तव में चाहता हूं कि, मैं आपको बताऊं कि, मैं इसके बारे में कैसा महसूस करता हूं। मेरी पत्नी सुनीता तैयारी कर रही हैं, लेकिन मैंने कोई तैयारी नहीं की है।”

sonam

(ये भी पढ़ें- GF सुष्मिता सेन संग फोटो क्लिक करने के लिए ट्रोल हुए ललित मोदी, यूजर्स बोले- 'उम्र कम नहीं लग रही')

फिलहाल, आपको सोनम कपूर का लेटेस्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.