सोनम कपूर डिलीवरी के 6 महीने बाद भी रहेंगी पिता अनिल कपूर के घर, वजह है बेहद खास 

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कपूर डिलीवरी के 6 महीने बाद तक पिता अनिल कपूर के घर पर ही रहेंगी। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

सोनम कपूर डिलीवरी के 6 महीने बाद भी रहेंगी पिता अनिल कपूर के घर, वजह है बेहद खास 

बॉलीवुड अभिनेत्री और फैशनिस्टा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी ट्राइमेस्टर में हैं। अगस्त में एक्ट्रेस अपने बच्चे के आने की उम्मीद कर रही हैं। इन दिनों वह अपने माता-पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor) और सुनीता कपूर के घर पर हैं। अब खबरें आ रही हैं कि, वह डिलीवरी के बाद भी करीब 6 महीने तक अपने पिता के घर पर ही रहेंगी।

ANIL KAPOOR

पहले ये जान लीजिए कि, सोनम कपूर ने 22 मार्च 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देते हुए पति आनंद आहूजा के साथ अपने इंस्टा अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने लिखा था, "चार हाथ आपको सबसे अच्छी परवरिश देंगे। दो दिल, जो आपके साथ धड़केंगे। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।" 

 

SONAM

SONAM

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनम कपूर अपने बच्चे को जन्म देने के बाद कम से कम छह महीने तक अपने माता-पिता के घर पर रहेंगी। छह महीने के बाद एक्ट्रेस या तो अपने दिल्ली या लंदन स्थित घर जा सकती हैं या फिर मुंबई में रहते हुए ही अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करेंगी।

SONAM

'वोग इंडिया' से बातचीत में सोनम कपूर आहूजा ने कहा था कि, उनका प्रेग्नेंसी का सफर आसान नहीं था। उनकी पहली तिमाही काफी कठिन थी और वह इसके लिए तैयार नहीं थीं। उनके शब्दों में, "यह कठिन रहा है। कोई भी आपको यह नहीं बताता कि, यह कितना कठिन है। हर कोई आपको बताता है कि, यह कितना अद्भुत है।''

SONAM

(ये भी पढ़ें- सारा तेंदुलकर ने मेहंदी रचाते हुए शेयर की तस्वीर, बहन संग क्यूट दिखीं सचिन की लाडली)

उसी इंटरव्यू में सोनम ने कहा था कि, वह अपने शरीर से प्यार और देखभाल करने लगी हैं। सोनम ने यह भी कहा था कि, वह अपनी डाइट और स्किन केयर प्रोडक्ट्स के साथ कोई समझौता नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा था, "मैंने पहले से कहीं अधिक अपने शरीर पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। मैं जो कुछ भी खाती हूं, जो मैं अपनी स्किन पर लगाती हूं, मैं सब कुछ ठीक से देख रही हूं, क्योंकि यदि आप अपने भीतर पल रहे एक जीवन को इस दुनिया में लाना चाहते हैं, तो ये जरूरी है। मैं अपनी डाइट और स्किन केयर प्रोड्क्टस के साथ कोई समझोता नहीं करती।''

SONAM KAPOOR

(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने तस्वीरों के साथ ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, चारु असोपा ने भी किया सपोर्ट)

फिलहाल, सोनम के इन खुलासों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.