सोनम कपूर ने बचपन की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, फादर्स-डे पर पिता अनिल कपूर पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर को 'फादर्स-डे' विश करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी पसंद की जा रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं। 

img

By Pooja Shripal Last Updated:

सोनम कपूर ने बचपन की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, फादर्स-डे पर पिता अनिल कपूर पर लुटाया प्यार

दुनियाभर में आज यानी 19 जून 2022 को 'फादर्स-डे' सेलिब्रेट किया जा रहा है। आम से लेकर खास तक, सभी अपने-अपने अंदाज में अपने पिता को 'फादर्स-डे' की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर 'फादर्स-डे' विश किया है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का नाम भी शामिल है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें शेयर कर अपने पिता अनिल कपूर (Anil Kpoor) को 'फादर्स-डे' की बधाई दी है।

SONAM KAPOOR

दरअसल, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 'फादर्स-डे' पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटोज सोनम के बचपन की हैं, जिनमें से एक फोटो में वो अपने पिता अनिल कपूर के पीछे खड़ी हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनके साथ उनकी बहन रिया कपूर भी हैं, जो एक फोटो में अपने पापा की गोद में बैठी हुई हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''दुनिया के सबसे अच्छे पापा। आपको ढेर सारा प्यार। आपकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती है।''

SONAM KAPOOR

SOANM KAPOOR

(ये भी पढ़ें- राजीव सेन बेटी के साथ नहीं मना पाएंगे फादर्स-डे, बोले- 'काश मैं उसके साथ होता' [Exclusive])

बता दें कि, अनिल कपूर एक 'कूल डैड' हैं। वो हमेशा अपने बच्चों के साथ दोस्तों जैसी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। सोनम और अनिल की इन थ्रोबैक तस्वीरों को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और बाप-बेटी की इस जोड़ी पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। 

SONAM KAPOOR

(ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित ने फैमिली फोटो की शेयर, पति श्रीराम नेने को बताया- 'दुनिया का सबसे अच्छा पिता')

सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, लंदन में सोनम की गोद भराई की रस्म हुई थी, जिसकी उन्होंने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। सोनम की इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया था। एक्ट्रेस की गोद भराई के इस फंक्शन में उनके बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2022 में सोनम की डिलीवरी हो सकती है।

SONAM KAPOOR

SONAM KAPOOR

(ये भी पढ़ें- सनी-बॉबी-ईशा देओल ने धर्मेंद्र को खास अंदाज में विश किया फादर्स-डे, बोले- 'आप हमारी दुनिया हो')

फिलहाल, आपको सोनम की ये थ्रोबैक तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.