पिता विनोद मेहरा और अभिनेत्री रेखा के रिश्ते को लेकर बेटी सोनिया मेहरा ने कही थी ये बड़ी बात

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि, विनोद मेहरा की बेटी सोनिया ने अभिनेत्री रेखा के साथ अपने पिता के संबंधों के बारे में क्या कहा था? और उनका अनुभव रेखा के साथ कैसा था?

img

By Shalini Bajpai Last Updated:

पिता विनोद मेहरा और अभिनेत्री रेखा के रिश्ते को लेकर बेटी सोनिया मेहरा ने कही थी ये बड़ी बात

हिंदी सिनेमा में बहुत से रिश्ते ऐसे होते हैं, जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही एक रिश्ता बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा (Vinod Mehra) और अभिनेत्री रेखा (Rekha) का था, जिसके बारे में लोग आज भी तरह-तरह की बातें करते हैं। अभिनेत्री रेखा का जन्म प्रसिद्ध अभिनेता जेमिनी गणेशन और अभिनेत्री पुष्पावल्ली के घर में हुआ था। जेमिनी और पुष्पावल्ली के विवाह से पहले रेखा का जन्म होने के कारण उन्हें कभी अपने पिता जेमिनी का उपनाम नहीं मिल पाया।

Rekha

आर्थिक तंगी के कारण रेखा को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी और वह 13 साल की उम्र में ही अभिनय की दुनिया में आ गई थीं। रेखा ने अपने करियर की शुरूआत साल 1966 में बाल कलाकार के तौर पर तेलगु फिल्म 'रंगुला रतलाम' से की थी। इसके चार साल बाद फिल्म 'सावन भादो' से मुख्य अभिनेत्री के तौर पर उनका डेब्यू हुआ था। साल 1970 तक आते-आते वे प्रसिद्ध अभिनेत्री के रूप में पहचानी जाने लगी थीं। 'घर’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘खूबसूरत' और 'उमराव जान' जैसी हिट फिल्मों से रेखा की लोकप्रियता बढ़ती चली गई।

(ये भी पढ़ें- रेखा के पिता जेमिनी ने की थी चार शादियां, बचपन में ही एक्ट्रेस को छोड़ दिया था अकेला)

Vinod Mehra and Rekha

अपने करियर की तरह ही, रेखा की पर्सनल लाइफ में भी काफी उतार-चढ़ाव आए। उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ लाइमलाइट में रही। महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनके अफेयर की कहानियां आज भी चर्चा में रहती हैं, लेकिन एक्टर विनोद मेहरा (Vinod Mehra) और रेखा (Rekha) का नाम भी लंबे समय तक एक साथ लिया जाता था। यह दावा किया जाता था कि, दोनों लोगों ने छुपकर शादी की थी। 

Soniya

एक्टर विनोद मेहरा की बेटी सोनिया मेहरा ने भी 'ई-टाइम्स' को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में अपने पिता विनोद और रेखा की कथित शादी के बारे में बात की थी। अभिनेत्री सोनिया ने कहा था, ''मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकती, क्योंकि इसके बारे में मुझे कुछ पता नहीं है। यह सब मेरे पैदा होने से पहले ही था (जब सोनिया की उम्र महज़ डेढ़ साल थी, तभी उनके पिता विनोद मेहरा का निधन हो गया था)''। उन्होंने आगे कहा था कि, ''सच कहूं तो, मुझे इस विषय पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। यह उनकी निजी जिंदगी थी। मुझे लगता है कि, वे सिर्फ करीबी और प्यारे दोस्त थे।"

(ये भी पढ़ें- विनोद मेहरा की लव लाइफ: 3 शादियों और 2 अफेयर्स के बीच ऐसी रही है एक्टर की निजी जिंदगी)

Soniya Mehra

वहीं जब सोनिया से पूछा गया था कि, क्या उन्होंने अपनी मां किरण मेहरा से इसके बारे में पूछा था? तो उन्होंने बिंदास होकर कहा था, ''ईमानदारी से बताऊं तो, मैने अपनी मां से इस बारे में पूछने की जरूरत महसूस नहीं की। हर किसी का एक अतीत होता है और उसकी अपनी यात्रा होती है। उनके बारे में पूछताछ करना और उन्हें जज़ करना मेरा काम नहीं है। अगर कुछ जरूरी होगा, तो मुझे बताया जाएगा।''

Vinod Mehra and Rekha

जब सोनिया से अभिनेत्री रेखा से मिलने के बारे में सवाल किया गया था तो, उन्होंने बताया था कि, ''मुझे रेखा जी से 3 या 4 बार मिलने का सौभाग्य मिला है। हम सामाजिक समारोहों में एक-दूसरे से मिले हैं। वह उन सबसे खूबसूरत और दिलचस्प महिलाओं में से एक हैं, जिनसे मैं कभी मिली हूं।"  

Vinod Mehra and Rekha

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार, विनोद मेहरा ने दुनिया से छिपकर रेखा से शादी की थी। उसके बाद विनोद, रेखा को अपनी मां से मिलवाने के लिए घर ले गए थे। विनोद और रेखा की शादी के बारे में जानकर विनोद की मां भड़क गई थीं। उनकी मां ने रेखा को बहुत अपमानित किया था। वह रेखा से इतनी नाराज थीं कि, उन्होंने रेखा को 'चप्पलों से पीटने' की भी कोशिश की थी।

Vinod Mehra and Kiran

(ये भी पढ़ेंरेखा की बायोग्राफी: जिंदगी भर नहीं मिला पिता का नाम, शादी और कई अफेयर्स के बाद भी हैं अकेली )

रेखा से अलग होने के बाद विनोद मेहरा को किरण से प्यार हो गया था। किरण, केन्या के एक अमीर व्यापारी की बेटी थीं। दोनों ने साल1988 में शादी कर ली थी। जिसके बाद किरण अपने पति के साथ रहने के लिए भारत आ गई थीं। साल 1988 में किरण ने बेटी सोनिया और 1990 में बेटे रोहन को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के साल में ही, विनोद मेहरा को दिल का दौरा पड़ा था और 45 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

तो, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट कर बताएं और हमारे लिए कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.