प्रियंका चोपड़ा जल्द बनने वाली हैं 'चाची', यहां देखें जेठानी सोफी टर्नर की बेबी बंप वाली तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) जल्द ही मां बनने वाली हैं, तो चलिए आपको दिखाते हैं उनकी कुछ प्यारी तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर इन दिनों छाई हुई हैं।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा जल्द बनने वाली हैं 'चाची', यहां देखें जेठानी सोफी टर्नर की बेबी बंप वाली तस्वीरें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी और गेम ऑफ थ्रोन्स की स्टार सोफी टर्नर प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में सोफी टर्नर (Sophie Turner) की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे माना जा रहा है कि उनके घर में जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी आने वाली है। इन फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है, तो चलिए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें....

लोगों को खूब पसंद आ रही हैं तस्वीरें

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर की इन तस्वीरों में उनका प्यारा बेबी बम्प नजर आ रहा है। सोफी निक जोनस के भाई जो जोनस की पत्नी हैं और पिछले साल ही दोनों ने शादी की थी। अब सोफी जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोफी की घर से निकलते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी देखी जा रही हैं, जिनमें वो कोरोना वायरस को ध्यान में रखकर मास्क पहने हुए नजर आ रही हैं ताकि वो अपना और आने वाले नन्हे मेहमान की सेहत का पूरा ध्यान रख सकें। (ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह के बर्थडे पर दीपिका ने लिखा कुछ ऐसा, जो लोगों को आ रहा है खूब पसंद)

हर कोई रख रहा है ध्यान

अमेरिका के लॉस एंजेलिस की सड़कों पर अक्सर सोफी इन दिनों वॉक करते हुए देखी जा सकती हैं। वहीं पूरा परिवार सोफी का ध्यान रख रहा है। यही नहीं अक्सर जब वो वॉक के लिए घर से बाहर जाती हैं, तो उनके साथ उनके डॉगी भी नजर आते हैं। (ये भी पढ़ें: 'ननद' सबा ने बनाई कानपुर स्टाइल में बिरयानी, तो भाभी दीपिका कक्कड़ ने ऐसे की जमकर तारीफ)

पिछले साल हुई थी शादी

बता दें कि सोफी टर्नर और पति जो जोनस ने पेरिस के सरिएंस में पिछले साल जून के महीने में शादी की थी। इस शादी में उनका पूरा परिवार और कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। जहां शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन से सबकी निगाहें हटकर प्रियंका चोपड़ा पर टिकी थी क्योंकि यहां प्रियंका चोपड़ा इंडियन ड्रेस में नजर आई थीं। (ये भी पढ़ें: ईशान खट्टर ने भाई शाहिद कपूर संग शेयर की बचपन की ये क्यूट फोटो, देखें यहां)

प्रियंका चोपड़ा से करीब 13 साल छोटी हैं उनकी जेठानी

बताते चलें कि सोफी और जो ने 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। जिसके बाद पिछले साल 2019 मई में दोनों ने लॉस वेगस में शादी कर ली, इस शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। इसके बाद 29 जून 2019 को इन दोनों ने फ्रांस में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की थी। वैसे तो सोफी प्रियंका की जेठानी हैं लेकिन उम्र में उनसे करीब 13 साल छोटी हैं, जहां प्रियंका 37 साल की हैं वहीं सोफी अभी 24 साल की हैं। प्रियंका ने जो जोनस के छोटे भाई निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी।

निक जोनस के हैं 3 भाई

बात अगर प्रियंका के ससुराल की करें तो उनकी फैमिली काफी बड़ी है। यहां सास-ससुर, जेठ-जेठानी, निक के 3 भाई-भाभी, एक देवर और भतीजियां भी हैं। वहीं निक के बड़े भाई केविन जोनस अमेरिकन म्यूजिशियन हैं और कुछ अमेरिकन फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। इसके अलावा निक के एक और भाई जो जोनस भी अमेरिका के पॉपुलर सिंगर हैं। वहीं तीसरे भाई फ्रैंकी लाइम लाइट से दूर रहते हैं और वो निक से 8 साल छोटे भी हैं।

ऐसे में हाल में आई सोफी टर्नर की इन फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही चाची बनने वाली हैं, तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.