साउथ एक्टर आर्य पर महिला ने लगाया शादी का झूठा वादा करने का आरोप, सुपरस्टार ने दी प्रतिक्रिया

साउथ सुपरस्टार आर्य पर एक महिला ने धोखाधड़ी और शादी का झूठा वादा करने का आरोप लगाया है। इस पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

साउथ एक्टर आर्य पर महिला ने लगाया शादी का झूठा वादा करने का आरोप, सुपरस्टार ने दी प्रतिक्रिया

साउथ फिल्म 'सरपट्टा परंबराई' को लेकर चर्चा में बने सुपरस्टार आर्य (Arya) को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक्टर पर एक जर्मन महिला ने धोखाधड़ी और शादी का झूठा वादा करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस बारे में आर्य का कहना है कि, 'वह महिला को बिल्कुल नहीं जानते हैं।' तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Actor Arya

पहले तो ये जान लीजिए कि, साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता आर्य ने लंबे समय तक अपनी गर्लफ्रेंड सायशा को डेट करने के बाद मार्च 2019 में शादी रचाई थी। आर्य और सायशा की पहली मुलाकात साल 2018 में आई फिल्म ‘Ghajinikanth’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी, जिसे प्यार में तब्दील होने में ज्यादा समय नहीं लगा था। दोनों ने 16 साल के एज गैप के बावजूद शादी की है। जी हां, सायशा, आर्य से 16 साल छोटी हैं। शादी के दो साल बाद दोनों ने 23 जुलाई 2021 को अपने घर में एक बेटी का स्वागत किया था। बेटी के जन्म के बाद से ही दोनों पेरेंटहुड जर्नी का एंजॉय कर रहे हैं।

Arya And Sayyeshaa

(ये भी पढ़ें: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की लव लाइफ: दो शादियों को तोड़कर एक्टर ने रशियन मॉडल से रचाई शादी)

अब आइए आपको बताते हैं उस आरोप के बारे में। दरअसल, जर्मन महिला द्वारा लगाए गए आरोपों पर अभिनेता आर्य ने 'स्पॉटबॉय' के साथ बातचीत में कहा कि, "कुछ फैंस ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि, मेरे नाम पर किसी ने उसे वास्तव में धोखा नहीं दिया होगा। मुझे यकीन है कि, सच्चाई सामने आएगी।"

Arya

(ये भी पढ़ें: प्रकाश राज से सयाजी शिंदे तक, जानें साउथ के इन 7 मशहूर खलनायकों की खूबसूरत पत्नियों के बारे में)

अभिनेता के एक बहुत करीबी दोस्त ने कहा, “ब्लैकमेल के लिए मशहूर हस्तियों को निशाना बनाया जाना सामान्य घटना है। हर बड़ा अभिनेता इससे गुजरता है। अब आर्य की बारी है। हम सच्चाई जानते हैं। आर्य के परिवार और दोस्तों को कोई चिंता नहीं है।" साइबर सेल ने 19 जुलाई 2021 को अभिनेता को 3 घंटे की पूछताछ के लिए बुलाया था। आर्य ने सहजता से सभी प्रश्नों का उत्तर दिया। इस पर आर्य ने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा कि, "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।"

Actor Arya

(ये भी पढ़ें: साउथ एक्टर आर्य और सायशा पहली बार बने पेरेंट्स, कपल ने बेटी का किया स्वागत)

'सरपट्टा परंबराई' की सफलता के बारे में आर्य ने हाल ही में, एक साक्षात्कार में 'स्पॉटबॉय' से कहा था, "यह मेरे करियर के लिए एक गेम-चेंजर है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि, यह इतना पसंद किया जाएगा। इसके लिए अमेज़न प्लेटफॉर्म को धन्यवाद है। ओटीटी ने दक्षिण सिनेमा को उत्तर भारतीय दर्शकों के लिए सुलभ बनाया है। मुझे लगता है कि, यह मेरे करियर की सबसे बड़ी सफलता है। इस फिल्म के कारण मैं आपसे बात कर रहा हूं। मैंने अतीत में बहुत सारी फिल्में की हैं। लेकिन यह पहली बार है जब आप मेरे पास पहुंचे हैं।"

Actor Arya

फिलहाल, इस मामले की अभी पुलिस जांच कर रही है, तो देखना होगा कि, जर्मन महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है? तो आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.