प्रभास से लेकर अक्किनेनी नागार्जुन तक, इन साउथ इंडियन सेलेब्स के पास हैं खुद के प्राइवेट जेट

बॉलीवुड सेलेब्स की तरह साउथ इंडियन सेलेब्स भी एक शानदार जिंदगी जीते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ साउथ इंडियन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पास निजी जेट हैं।

img

By Shalini Bajpai Last Updated:

प्रभास से लेकर अक्किनेनी नागार्जुन तक, इन साउथ इंडियन सेलेब्स के पास हैं खुद के प्राइवेट जेट

पूरे भारत में साउथ इंडियन सेलेब्स को पसंद करने वालों की भारी तादाद है। उनकी फिल्मों और एक्टिंग को लोगों द्वारा खूब देखा व पसंद किया जाता है। दक्षिण भारत के कुछ सितारे अपनी जिंदगी बिल्कुल राजा की तरह जीते हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि, उनके पास न केवल महंगे वाहन और आलीशान घर हैं, बल्कि हर तरह की लग्जरी चीजें भी हैं।

'फोर्ब्स' द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, साउथ इंडियन सेलेब्स में से कुछ की सालाना इनकम, कई प्रसिद्ध बॉलीवुड हस्तियों की तुलना में बहुत अधिक है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि, इन हस्तियों में कुछ के पास तो निजी विमान भी हैं और वे इन्हीं विमानों से देश-दुनिया की यात्रा करते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 10 साउथ इंडियन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास निजी जेट हैं।

1. राम चरण कोनिदेला

Ram Charan Konidela

'मेगा पॉवर' स्टार के रूप में लोकप्रिय राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला के पास एक निजी चार्टर विमान है। वास्तव में, राम चरण पहले साउथ इंडियन सेलेब हैं, जिनकी अपनी एयरलाइन सेवा है, जिसे 'ट्रूजेट' कहा जाता है। वह प्रचार कार्यक्रमों, छुट्टियों, फैमिली वेकेशन या बाकी अन्य जरूरतों के लिए अपने निजी जेट पर यात्राएं करना पसंद करते हैं। इसके अलावा, अभिनेता के पास 'Mercedes Maybach GLS600' कार भी है, जिससे वो यात्रा करते हैं।

2. रजनीकांत

Rajnikanth

भारत के 'थलाइवा' कहे जाने वाले रजनीकांत, फिल्म इंडस्ट्री में काफी लंबे समय से हैं। उन्होंने अपने अभिनय कौशल और अच्छे कामों से लाखों लोगों के दिल जीते हैं। लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं और पागलों की तरह उनकी पूजा करते हैं। रजनीकांत ने अपने काम में बहुत पैसा कमाया है, जिसका उपयोग वह शानदार जिंदगी जीने के लिए करते हैं। लग्जरी जिंदगी जीने वाले रजनीकांत के पास एक निजी विमान भी है। वे अक्सर प्रोफेशनल और पर्सनल, दोनों कामों के लिए इसी जेट से यात्रा करते हुए देखे जाते हैं।

( ये भी पढ़ेंसुपरस्टार रजनीकांत की लव स्टोरी: इंटरव्यू लेने आई लता रंगाचारी पर आ गया था दिल, कुछ ऐसी है कहानी )

3. नयनतारा

Nayanthara

महिला सुपरस्टार नयनतारा और फिल्म प्रोड्यूसर व उनके लवर विग्नेश शिवन को अक्सर एक निजी जेट में यात्रा करते देखा जाता है। वे छुट्टियों और फैमिली वेकेशन के लिए आमतौर पर निजी जेट का ही सहारा लेते हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रतिभाशाली अभिनेत्री नयनतारा ने निजी इस्तेमाल के लिए अपना खुद का जेट खरीदा है।

4. प्रभास

Prabhas

अपनी एक्टिंग से सबके दिलों पर राज करने वाले 'बाहुबली' फिल्म के अभिनेता प्रभास, वास्तव में बाहुबली हैं। उनके पास बाहुबल के साथ-साथ खूब दौलत भी है। इतना ही नहीं, उनके पास अपना एक निजी विमान भी है, जिसका उपयोग वह अपनी बिजनेस ट्रिप के लिए करते हैं।

( ये भी पढ़ेंकृति सेनन को-एक्टर प्रभास से करना चाहती हैं शादी! एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किया शेयर )

5. अल्लू अर्जुन

Allu Arjun

'आर्य' फिल्म के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, बेहद ही स्टाइलिश और लग्ज़री जिंदगी जीते हैं। अर्जुन ने अल्लू स्नेहा रेड्डी से शादी करने के बाद छह सीटों वाला निजी जेट खरीदा था। जब वह और उनका परिवार, बहन निहारिका कोनिडेला की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर गए थे, तब उन्होंने फैंस के साथ विमान के अंदर से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

( ये भी पढ़ेंअल्लू अर्जुन का शानदार घर: लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं साउथ के सुपरस्टार, 100 करोड़ का है ड्रीम होम )

6. अक्किनेनी नागार्जुन

Akkineni Nagarjuna

साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन का परिवार भी बादशाह की तरह जिंदगी जीता है। उनके पास तरह-तरह की महंगी कारों और आलीशान घरों के अलावा, एक प्राइवेट जेट भी है। कुछ समय पहले, नागार्जुन और उनकी फैमिली को अपने प्राइवेट जेट पर सवार होते देखा गया था। वो एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

7. महेश बाबू

Mahesh Babu

इस सूची में एक और नाम महेश बाबू का है। फेमस अभिनेता महेश बाबू, निजी यात्राओं के लिए अपने जेट से ही उड़ान भरना पसंद करते हैं। एक बार, महेश बाबू की पत्नी नम्रता ने, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर निजी जेट पर सवार अपने परिवार की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए थे।

8. पवन कल्याण

Pawan Kalyan

पावर स्टार, पवन कल्याण साउथ इंडियन इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं। पवन के पास भी एक निजी जेट है, जिसका उपयोग वह अक्सर अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक कार्यों के लिए करते हैं।

9. जूनियर एनटीआर

Jr NTR

'टाइगर' स्टार जूनियर एनटीआर के पास एक निजी जेट है, जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपए है। ये जेट शमशाबाद एयरपोर्ट पर पार्क है। हालांकि, अभिनेता ने अपने निजी इस्तेमाल के लिए विमान खरीदा था, लेकिन वह इसका इस्तेमाल तभी करते हैं, जब उन्हें इसकी आवश्यकता महसूस होती है। इसके अलावा, जूनियर एनटीआर ने देश की पहली 'Lamborghini Urus Graphite' कार भी खरीदी थी, जो उनके घर की शोभा बढ़ा रही है।

10. चिरंजीवी

Chiranjeevi

अभिनेता से नेता बने चिरंजीवी, आराम और आनंद से भरी हुई यात्रा करना पसंद करते हैं। फिल्म का प्रमोशन हो या परिवार के साथ छुट्टियां बिताना हो, चिरंजीवी अपने निजी जेट से ही अलग-अलग शहरों की यात्रा करना पसंद करते हैं।

तो ये थी, साउथ इंडिया की वे हस्तियां, जिनके पास खुद के प्राइवेट जेट हैं। शानदार और लग्ज़री जिंदगी जीने वाले इन सितारों में आपको सबसे ज्यादा कौन पसंद है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.